{"_id":"6ae50b46b1e7b06a9706af24","slug":"from-november-6-to-17-drivers-and-conductors-will-receive-a-daily-incentive-of-rs-400-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1503803-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली-छठ पर घर लौटने वालों के लिए चलेंगी 300 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली-छठ पर घर लौटने वालों के लिए चलेंगी 300 अतिरिक्त बसें
Sat, 31 Oct 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
- 6 से 17 नवंबर तक चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रतिदिन 400 रुपये प्रोत्साहन
- दिल्ली से 100 और लखनऊ-कानपुर से 200 बसों का होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार पर दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग अपने घर लौटते हैं। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। 6 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
दिल्ली से गोरखपुर के लिए 100 बसें चलाई जाएंगी। वहीं, लखनऊ और कानपुर से मिलाकर 200 बसों का संचालन होगा। इससे त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों को बसों की सुविधा मिल सकेगी। बसों के बेहतर संचालन के लिए चालक और परिचालकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवधि में ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विभाग का प्रयास है कि त्योहार के दौरान अधिक से अधिक बसें सड़क पर रहें और यात्रियों को समय पर बसें मिल सकें।
कोट
दिवाली और छठ पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पहले से तैयारी की गई है। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर से गोरखपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। चालक-परिचालकों को भी बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिदिन 400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज