Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Naveen to sound the political bugle from Gorakhpur stalwarts to gather

सियासी शंखनाद: चार नवंबर को गोरखपुर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज करेंगे नितिन नवीन

Sat, 31 Oct 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 02:57 AM IST
सार

महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि अभियान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Naveen to sound the political bugle from Gorakhpur stalwarts to gather
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चार नवंबर को गोरखपुर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का सियासी शंखनाद करेंगे। इस दौरान पदयात्रा, युवा संवाद और जनसभा के साथ प्रबुद्धजनों से बैठक कर विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। अभियान के तहत पदयात्रा के जरिये आमजन तक पहुंचने, युवा संवाद के माध्यम से युवाओं को जोड़ने और जनसभा के जरिये पार्टी का संदेश पहुंचाने की तैयारी है। इसके अलावा प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर सामाजिक और बौद्धिक वर्ग से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन


एमपी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे नितिन नवीन
राष्ट्रीय अध्यक्ष चार नवंबर को एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के समापन के बाद वह जिला परिषद गेट के सामने वाले गेट से निकलकर काली मंदिर, गोलघर तक पदयात्रा करेंगे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद युवा संवाद के लिए योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह रवाना होंगे। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि अभियान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबुद्ध वर्ग के साथ होगा संवाद 
राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र के सांसदों, राज्यसभा सदस्यों, विधायकों और एमएलसी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद करेंगे। इसमें विश्वविद्यालयों के कुलपति, व्यापारी, अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल होंगे। क्षेत्र प्रभारी अभिजात मिश्र पहले ही गोरखपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed