{"_id":"6ae50b285f24b5d9be000dfe","slug":"grapes-will-arrive-at-maheva-mandi-five-tonnes-will-be-brought-in-the-first-consignment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1503178-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली में महेवा मंडी में दस्तक देगा अंगूर, पहली खेप में पांच टन लाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली में महेवा मंडी में दस्तक देगा अंगूर, पहली खेप में पांच टन लाया जाएगा
Sat, 31 Oct 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली और छठ के त्योहार पर फलों के बाजार में अंगूर की भी दस्तक होने जा रही है। महेवा मंडी में शुरुआती खेप में करीब पांच टन अंगूर पहुंचने की उम्मीद है। नासिक, सांगली और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अंगूर की आवक होगी।
नवंबर की शुरुआत में मंडी में अंगूर पहुंचने के साथ ही इसकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने पर आवक में भी इजाफा होगा। गोरखपुर फ्रूट्स संगठन के महामंत्री विजय कुमार सोनकर ने बताया कि दिवाली और छठ पर लोगों को अंगूर का स्वाद चखने का मौका मिल सकता है। शुरुआती दौर में इसकी आवक सीमित रहेगी, लेकिन बाद में मात्रा बढ़ जाएगी। वहीं, फल विक्रेता संजय ने बताया कि नवंबर में ही बाजार में अंगूर की बिक्री शुरू होती है। फुटकर विक्रेता मंडी से अंगूर खरीदकर ग्राहकों को बेचते हैं।