Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 1.63 crore swindled through land sale deed; FIR registered

Gorakhpur News: जमीन का बैनामा कराकर 1.63 करोड़ रुपये हड़पे, प्राथमिकी

Sat, 31 Oct 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.63 crore swindled through land sale deed; FIR registered
गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के जैनपुर में 26.55 डिसमिल जमीन का बैनामा कराने के बाद 1.63 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी ने हत्या कराने की धमकी दी। एडीजी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जंगल जैनुल आबदीन उर्फ जैनपुर टोला ठाकुरपुर निवासी अयोध्या के मुताबिक, उन्होंने करमहा बुजुर्ग टोला कोइरी निवासी रवींद्र प्रताप निषाद से अपनी 26.55 डिसमिल जमीन बेचने का सौदा किया था। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपये प्रति डिसमिल तय हुई थी। आरोपी ने भरोसा दिया था कि बैनामे के दिन पूरी रकम उनके बैंक खाते में भेज देगा।
विज्ञापन

आरोप है कि 14 जुलाई 2025 को रवींद्र प्रताप उन्हें कचहरी ले गया और खाते में पूरी रकम भेजने की बात कहकर जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। बाद में खाता चेक करने पर कोई भुगतान नहीं मिला। रुपये मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा और हत्या कराने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने एडीजी से शिकायत की। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि, एडीजी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed