Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chinese garlic is in high demand in Gorakhpur with its luster. disappearing from the domestic market

खबर आपके स्वास्थ्य के लिए: देसी लहसुन बीमारियों से लड़े...चीनी बनाए बीमार, चमक पर गए तो बढ़ सकता है 'बीपी'

Thu, 19 Dec 2024 12:12 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

चीन के लहसुन का आकार बड़ा होता है और इसका रंग चमकीला सफेद या गुलाबी होता है। इसमें देसी लहसुन जैसी गंध नहीं होता है। इसमें जड़ के स्थान पर कट लगा रहता है। देसी लहसुन की कलियों को रगड़ने पर हाथ पर हल्की चिपचिपाहट सी होती है, जबकि चीन वाले लहसुन में ऐसा नहीं होता। इसमें जिंक और आर्सेनिक जैसी हानिकारक धातुएं भी ज्यादा होती हैं, जो रक्तचाप को बढ़ा देती है।

विज्ञापन
Chinese garlic is in high demand in Gorakhpur with its luster. disappearing from the domestic market
लहसुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई औषधीय गुण होते हैं, जो पाचन से लेकर संक्रमण से लड़ने में मददगार होते हैं। चीन का लहसुन देखने में चमकदार तो है पर इसमें लाभकारी गुणों का अभाव होता है। ज्यादा उत्पादन और चमक के लिए इसे क्लोरीनयुक्त किया जाता है।

विज्ञापन


साथ ही जिंक और आर्सेनिक जैसी हानिकारक धातुएं भी ज्यादा होती हैं, जो रक्तचाप को बढ़ा देती है। कुछ लोगों में एलर्जी की भी समस्या होने लगती है। डॉक्टरों की सलाह है कि चीन के लहसुन की चमक पर न जाएं वरना सेहत के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन


नेपाल से तस्करी कर चीन का लहसुन भारी मात्रा में बाजार में लाया जा रहा है। आकार बड़ा होने और चमक ज्यादा होने के चलते लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोग इससे होने वाले नुकसान से बेखबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Chinese garlic is in high demand in Gorakhpur with its luster. disappearing from the domestic market
बाजार में बिक रहा चीन का लहसुन।
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय (भटहट) पिपरी के प्रभारी डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि चीन का लहसुन खाने से एलर्जी हो सकती है। उनके त्वचा पर दाने, खुजली आदि होने लगते हैं। चीन के लहसुन का सेवन करने से पाचन की समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसमें जिंक और आर्सेनिक सहित कुछ यौगिक होते हैं, जो रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। इसको चमकाने में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। यह बाजारों में कम दामों में उपलब्ध है। कई दिनों तक लगातार इस लहसुन का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

ऐसे पहचाने चीन का लहसुन
चीन के लहसुन का आकार बड़ा होता है और इसका रंग चमकीला सफेद या गुलाबी होता है। इसमें देसी लहसुन जैसा गंध नहीं होता है। इसमें जड़ के स्थान पर कट लगा रहता है। देसी लहसुन की कलियों को रगड़ने पर हाथ पर हल्की चिपचिपाहट सी होती है, जबकि चीन वाले लहसुन में ऐसा नहीं होता।

Chinese garlic is in high demand in Gorakhpur with its luster. disappearing from the domestic market
लहसुन - फोटो : अमर उजाला

अदरक नहीं पी रहे एसिड वाली चाय, गोभी व बैंगन भी केमिकल वाला
गोरखपुर। अगर चमकदार अदरक वाली चाय पी रहे हैं, तो सतर्क रहें। यह फायदा की जगह नुकसान पहुंचा देगा। धंधेबाज चमकदार बनाने के लिए अदरक को एसिड से धुल रहे हैं। एसिड का प्रभाव अदरक में होने से यह सेहत के लिए खतरनाक हो जाता है। सबसे ज्यादा इसका असर लिवर पर पड़ता है।

पूर्वांचल में वैसे भी अदरक की खपत ज्यादा है, लेकिन सर्दियों में यह और बढ़ जाता है। धंधेबाज ज्यादा मुनाफा के लिए कम दाम में गुजरात और महाराष्ट्र से अदरक लाते हैं और एसिड से धुलकर चमकदार बना देते हैं। इसी तरह गोभी और बैंगन को भी चमकदार बनाने के लिए केमिकल में डुबो देते हैं। कुछ ही देर बाद चमक बढ़ जाती है। लेकिन, इसे खाने से पेट की बीमारियां होने लगती हैं।

सेब में चमक के लिए लगाते हैं मोम की परत
सेब को चमकदार बनाने के लिए धंधेबाज मोम की परत लगा देते हैं। इससे सेब से नमी बाहर नहीं निकल पाती है और वह लंबे समय तक ताजा दिखता है।

Chinese garlic is in high demand in Gorakhpur with its luster. disappearing from the domestic market
चाइनीज लहसुन(सांकेतिक)

विशेषज्ञों का कहना है कि मोम की परत में मॉर्फलिन नामक रसायन का इस्तेमाल होता है, जो लीवर या किडनी को खराब कर सकता है। उनकी सलाह है कि सेब को खाने से पहले एक लीटर पानी में दो चम्मच सिरका डालकर घोल तैयार कर लें। घोल में सेब को कुछ देर रखने के बाद पोंछ लें। इसके अलावा नींबू के रस से रगड़ने पर भी मोम की परत हट जाती है।

एक्सपर्ट की राय
सब्जियों में पोषक तत्व के साथ ही एंटी आक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर के अंदर के अपशिष्ट को बाहर निकालते हैं। हालांकि इनके केमिकलयुक्त फल व सब्जी के कारण मूल गुण खत्म हो रहे हैं। एसिड से धुली हुई अदरक में एसिड के अवगुण आ जाते हैं, जो लिवर को डैमेज करते हैं। हरी मटर को भी ताजा रखने के लिए केमिकल वाले रंग से रंगा जा रहा है, जिस वजह से लिवर और किडनी प्रभावित होती है: डॉ. राजेश कुमार फिजिशियन

पकाने और चमकाने में केमिकल खत्म कर रहे गुण
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय (भटहट) पिपरी के प्रभारी डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि एक तरफ फल खाने से जहां प्रचुर मात्रा में विटामिन, खनिज, लवण, कैल्शियम आदि मिलता है, वहीं बाजारों में फलों को चमकाने के लिए जो केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है उससे लिवर और किडनी पर ज्यादा असर पड़ रहा है। इसका नुकसान कुछ दिनों बाद देखने को मिलता है। कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed