{"_id":"5ec1fd725fa8c12db717a265","slug":"chiluatal-declared-hotspot-and-sealed-after-died-corona-patient-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम सीटी का चौथा हॉटस्पॉट बना ये इलाका, पूरी तरह से सील, निरस्त किए गए सभी के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सीटी का चौथा हॉटस्पॉट बना ये इलाका, पूरी तरह से सील, निरस्त किए गए सभी के पास
Mon, 18 May 2020 08:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 May 2020 08:49 AM IST
सार
- शहर का चौथा हॉटस्पॉट बना चिलुआताल, पूरी तरह से सील
- तीन किमी के दायरे में छूट वाली सभी दुकानें बंद, पास निरस्त किए गए
विज्ञापन
पादरी बाजार में सैनिटाइज कर करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिलुआताल के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत के बाद चिलुआताल इलाके के नवापार को शहर का चौथा हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ उसके तीन किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य महकमे और ऑनलाइन होम डिलीवरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी सभी के इस इलाके से बाहर निकलने और दाखिल होने पर रोक लगा दी गई है। सभी पास निरस्त कर दिए गए हैं और निगरानी के लिए पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
रविवार को बुजुर्ग की मौत के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया और फिर लोगों से घरों में ही रहने की अपील की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस क्षेत्र में आने वाले जितने भी लोगों के पास जारी किए गए थे वे अब स्वत: ही निरस्त माने जाएंगे।
अगर कोई भी बाहर निकलने की कोशिश किया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इस क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। वहां रहने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू कर दी गई।
अगर कोई भी बाहर निकलने की कोशिश किया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इस क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। वहां रहने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू कर दी गई।