फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Children showed their talent in drawing and rangoli.

Gorakhpur News: ड्राइंग व रंगोली में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 06 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Children showed their talent in drawing and rangoli.
गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत एनेक्सी भवन में जिला स्तरीय ड्राइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महानगर के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने विकसित भारत, भारत माता सहित देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर आकर्षक चित्र और रंगोलियां बनाईं। बच्चों की रचनात्मकता और रंगों के बेहतर संयोजन की अतिथियों ने सराहना की। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed