फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   child did not get treatment for three hours in AIIMS Gorakhpur

लापरवाही: गोरखपुर एम्स में तीन घंटे तक बच्चे को नहीं मिला इलाज, गंभीर हालत में बीआरडी में हुआ भर्ती

Thu, 15 Jul 2021 08:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jul 2021 08:58 PM IST
सार

कुत्ता काटने से 4 वर्षीय बच्चे को आ रहे थे झटके, तबीयत बिगड़ने पर एम्स ने मेडिकल कॉलेज किया रेफर

विज्ञापन
child did not get treatment for three hours in AIIMS Gorakhpur
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चार वर्षीय एक बच्चे को तीन घंटे तक सही इलाज नहीं मिला। बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। इलाज में लापरपाही के चलते बच्चे को जब झटका आने लगा तो उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत बेहतर बताई गई है।

विज्ञापन


सहजनवां क्षेत्र के ग्राम सिरुआपार निवासी रघुवंश पासवान के 4 वर्षीय पुत्र राजवीर को गांव में कुत्ते ने काट लिया था। बच्चे की मां मनोरमा देवी ने बताया कि गांव पर एंटी रैबीज का टीका लगवाया गया था। लेकिन बच्चे की तबीयत बिगड़ती जा रही थी। हम लोग बेहतर इलाज की उम्मीद में सुबह 11 बजे बच्चे को लेकर एम्स आए।
विज्ञापन


गेट पर आधा घंटे तक रोके रखा गया तथा कहा गया कि विभाग फुल हो गया है कल आइएगा। बाद में गोलू नामक व्यक्ति के सहयोग से बच्चे को बालरोग विभाग में दिखाया गया। लेकिन कोई इलाज नहीं मिला। इस बीच बच्चे की तबीयत और बिगड़ गई तथा झटके आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ता देख एम्स के डाक्टरों ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहकर रेफर कर दिया। परिजनों ने बच्चे को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए मरीज को बेहतर चिकित्सा के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed