{"_id":"62bcb9e90bdbd960791b0869","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-come-to-gorakhpur-today-on-a-two-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yogi Adityanath in Gorakhpur: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi Adityanath in Gorakhpur: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
Thu, 30 Jun 2022 04:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 04:56 PM IST
सार
सीएम यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही जागरुकता का प्रसार करने वाली वैन व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
बाबा गोरखनाथ का दर्शन करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार दोपहर को गोरखपुर पहुंच गए हैं। यहां पहुंचे उन्होंने बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थली पर पुष्प चढ़ाया। बता दें कि सीएम यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही जागरुकता का प्रसार करने वाली वैन व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि वह शहर में जलभराव की स्थिति जांचने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
डीएम कृष्णा करुणेश ने बुधवार की देर शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर निरीक्षण भी किया। डीएम के साथ प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार और सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम प्राचार्य कार्यालय के पास स्थित ऑडिटोरियम में होगा। मुख्यमंत्री अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए डीएम ने ऑडिटोरियम से लेकर मुख्य द्वार तक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने निकास के वैकल्पिक मार्गों पर चर्चा की। सीएमओ ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से शुरू होगा। दस्तक अभियान 16 जुलाई से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान फॉगिंग कराई जाएगी। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया जाएगा।