{"_id":"5e4a9d948ebc3ef2b20eeb3a","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-visit-gorakhpur-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय दौरे पर कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी, इस मंदिर का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय दौरे पर कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी, इस मंदिर का करेंगे लोकार्पण
Tue, 18 Feb 2020 07:15 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर 19 फरवरी की शाम गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मानसरोवर मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के कामों का लोकार्पण भी कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। 21 को महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री पीपीगंज स्थित भर्रोहिया के शिव मंदिर में पूजन करने जाएंगे।
विज्ञापन
इसी दिन मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालय का लोकार्पण भी कर सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित अभी प्रोटोकॉल नहीं आया है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि 20 और 21 को मुख्यमंत्री के गोरखपुर में रहने की सूचना है।
विज्ञापन
अभी प्रोटोकॉल नहीं आया है। आने के बाद ही उनके पूरे कार्यक्रम की जानकारी हो पाएगी।