फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister provided relief from problem of waterlogging in gorakhpur

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री ने जलभराव की समस्या से दिलाई निजात, सड़क पर नहीं बनी बात

Tue, 09 Jan 2024 03:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Jan 2024 03:14 PM IST
सार

नाले का निर्माण शुरू हुआ है तभी से बुद्ध विहार पार्ट-सी के लोग इसको लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि यह नाला उनकी सर्विस लेन में बन रहा है जिसकी वजह से लेन की चौड़ाई कम हो रही है। इसे लेकर अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

विज्ञापन
Chief Minister provided relief from problem of waterlogging in gorakhpur
बुद्ध विहार पार्ट सी के पास निर्माणाधीन नाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनााथ ने शनिवार को तारामंडल इलाके के बुद्ध विहार पार्ट-सी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया था। नाले की दीवार की लंबाई देख उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ इसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नाले का निर्माण कार्य तो रुक गया लेकिन वहां के लोगों की समस्या की कोई चर्चा नहीं है।

विज्ञापन


जब से नाले का निर्माण शुरू हुआ है तभी से बुद्ध विहार पार्ट-सी के लोग इसको लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि यह नाला उनकी सर्विस लेन में बन रहा है जिसकी वजह से लेन की चौड़ाई कम हो रही है। इसे लेकर अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सीएम के निरीक्षण में भी नाले की दीवार को लेकर बात हुई, लेकिन सड़क को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन



 

यह है मामला
तारामंडल क्षेत्र के बुद्ध विहार पार्ट-बी के पास लगभग 800 मीटर लंबे नाले का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। वहां के लोगों का कहना है कि यह नाला उनकी सर्विस लेन में आ रहा है। उन्होंने जब जमीन खरीदी तो उन्हें जीडीए की ओर से 9 मीटर की सड़क दी गई थी। उन्होंने 9 मीटर की सड़क देखकर ही जमीन को खरीदा था, लेकिन अब इस नाला निर्माण की वजह से यह सड़क केवल 6 मीटर की बच रही है।

 

गलती को छिपा रहे अधिकारी
बुद्ध विहार पार्ट-बी के रहने वाले रोहित सिंह ने बताया कि सोमवार को कुछ लोग नाले का निर्माण करने आए थे, लेकिन वहां के लोगों ने उन्हें रोक दिया। सीएम से भी उन लोगों को मिलने नहीं दिया गया। उनको केवल नाले की ऊंचाई के बारे में ही बताया जबकि इससे हमारी सर्विस लेन की भी चौड़ाई कम हो रही है। इसमें कहीं न कहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अपनी गलती को छिपा रहे हैं। फोरलेन के बाद काफी जगह बच रही है लेकिन फिर भी इन्होंने सर्विस लेन में नाले को बना दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed