फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chief minister dream project

आरटीओ दफ्तर में दम तोड़ रहा मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट

Thu, 16 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
chief minister dream project
आरटीओ दफ्तर में दम तोड़ रहा मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत पांच जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण किया गया। अभियान के लिए जिले में वन विभाग से मंगाए गए पौधों को संभागीय परिवहन कार्यालय में अफसरों की नाक के नीचे पैरों तले रौंदा जा रहा है लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। इन पौधों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। यहां पौधरोपण सिर्फ खानापूर्ति के लिए हुआ। कुछ पौधे रोपे गए। फोटो खिंचवाया गया और फिर बाकी पौधों को सूखने और आने-जाने वालों के पैरों तले कुचलने के लिए कार्यालय में छोड़ दिया गया।
पांच जुलाई को पूरे प्रदेश में 25 करोड़ एवं गोरखपुर मंडल में एक करोड़ 17 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। आरटीओ कार्यालय परिसर में पौधरोपण के लिए वन विभाग से 15 सौ पौधे मंगाए गए थे। पांच जुलाई के दिन आरटीओ के साथ अन्य अधिकारियों ने कुछ पौधे रोपे और फोटो भी खिंचवाई। उसके बाद बाकी पौधों का क्या होगा, इसके बारे में उन्होंने सोचा ही नहीं। जो पौधे नहीं लगे उसे कार्यालय परिसर के बरामदे में सूखने और पैरों तले रौंदने के लिए छोड़ दिया गया जबकि कार्यालय के सभी अधिकारियों के चेंबर इसी भवन में हैं। लेकिन किसी अफसर ने इन पौधों की सुधि नहीं ली।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान के लिए परिसर में लगाने को वन विभाग से 15 सौ पौधे मंगाए गए थे। एक हजार पौधे रोपे गए हैं और 500 पौधों को नर्सरी में रखवा दिया गया है। सभी पौधों को कुछ दिनों में लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भीमसेन सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed