Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow

गोरखपुर: नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, खरना कल; बाजार में फल महंगे, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Fri, 13 Nov 2026 03:16 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 13 Nov 2026 03:16 PM IST
सार

छठ पूजा के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बिजली निगम विशेष इंतजाम करेगा। घाटों पर बिजली के खंभों को प्लास्टिक से कवर किया जाएगा ताकि करंट उतरने की स्थिति में श्रद्धालुओं को बचाया जा सके। सभी छठ घाटों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन
Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow
फल और पूला सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं व अन्य लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। व्रती महिलाएं स्नान कर कद्दू-चावल ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही छठ पूजा शुरू हो जाएगी। शनिवार को खरना होगा, जबकि रविवार को निर्जला व्रत रखकर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते हुए सूर्य) को अर्घ्य देंगी। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow
दऊरा और सूप की खरीदारी करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेतियाहाता हनुमान मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी के अनुसार, इस वर्ष छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को मूल नक्षत्र, धृति योग और रवियोग में हो रही है। पहले दिन व्रती महिलाएं नदी या तालाब में स्नान करने के बाद घर लौटकर कद्दू-चावल तैयार करेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow
घाट पर वेदी बनाती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं कद्दू और चावल का प्रसाद ग्रहण करती हैं। भोजन बनाने में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। लहसुन-प्याज का प्रयोग नहीं किया जाता है। संयोग होने के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग भी रहेगा। पंडित मिश्र के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग में होने वाली पूजा को विशेष फलदायी माना जाता है। 

 
विज्ञापन

14 को खरना

Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow
कृत्रिम पोखरा के लिए खुदाई करते मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
14 को खरना के दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखेंगी। शाम पूजा बाद गुड़ और प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेंगी। 15 नवंबर रविवार को कार्तिक शुक्ल षष्ठी पर निर्जला उपवास रखा जाएगा। शाम 5:24 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन रविवार और षष्ठी का 16 नवंबर सोमवार को सुबह 6:37 बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती महिलाएं पारण कर व्रत पूरा करेंगी।


 

ठेकुआ, लड्डू और मौसमी फल है पारंपरिक प्रसाद 

Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow
राजघाट स्थित राप्ती नदी में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग की जा रही है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल के अनुसार, छठ पर्व में भगवान सूर्य के साथ षष्ठी माता की उपासना की जाती है। लोक मान्यता के अनुसार षष्ठी देवी भगवान सूर्य की बहन हैं। यह पर्व संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और आरोग्य की कामना से किया जाता है। इसकी विशेषता सादगी, पवित्रता और लोक परंपराओं में निहित है। पर्व के दौरान घर और रसोई की साफ-सफाई के साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ के पारंपरिक प्रसाद में ठेकुआ, लड्डू और मौसमी फल शामिल होते हैं।

छठ घाटों पर बिजली के खंभों को प्लास्टिक से किया जाएगा कवर
छठ पूजा के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बिजली निगम विशेष इंतजाम करेगा। घाटों पर बिजली के खंभों को प्लास्टिक से कवर किया जाएगा ताकि करंट उतरने की स्थिति में श्रद्धालुओं को बचाया जा सके। सभी छठ घाटों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। अस्थायी बिजली कनेक्शनों में उचित अर्थिग, एमसीबी, आरसीबी और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। बिजली निगम के मुख्य अभियंता वितरण लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता अपने क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करेंगे।

Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow
जिलाधिकारी दीपक मीणा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन का प्रयास है कि यह महापर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। जिला प्रशासन ने सभी घाटों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा, प्रकाश और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गहरे पानी वाले स्थानों पर अप्रिय घटना रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। - दीपक मीणा, डीएम



 

सजी फल की दुकानें, आसमान में पहुंचा भाव

Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow
महेवा मंडी में खरिदारी करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के बाजारों में छठ महापर्व को लेकर व्यापारियों में उत्साह है। दुकानें हर जरूरी फलों से सजकर तैयार हैं मगर दाम आसमान में पहुंच गए हैं। सुबह ही बाजार खुल जा रहे हैं और दिन चढ़ने के साथ ही ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों ने जमकर तैयारी की है और छठ तक पूरा माल बिक जाने की उम्मीद है। बाजार में इन दिनों कुछ फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। किलो के भाव बिकने वाले कुछ फल गिनकर बेचे जा रहे हैं।

50 लाख से एक करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

धर्मशाला पुल के नीचे सब्जी की दुकान लगाने वाले कई विक्रेताओं ने छठ पर्व पर फल की दुकानें सजा ली हैं। एक दुकानदार ने बताया कि कल से दुकान लगा रहा हूं और करीब 50 हजार का सामान मंगाया है। करीब 50 दुकानें लगी हैं और सब में औसतन इतना ही सामान है। छठ पर्व तक तक हर दुकानदार लागत निकालने के बाद 20 से 25 प्रतिशत तक की कमाई कर लेगा। आगे दुकानों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। व्यापारियों से हुई चर्चा के मुताबिक शहर में करीब 50 लाख से एक करोड़ के फुटकर कारोबार का अनुमान है।


 

बाजार में बिक रहे फल

Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow
फलों की खरीदारी करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फल थोक रेट फुटकर रेट
आम प्रति पीस 50-150 70-200
अंगूर प्रति किग्रा 150 200
डाभ नींबू प्रति पीस 30 40
नारियल प्रति पीस 35 60
हल्दी प्रति किग्रा 60 80
सुथनी प्रति किग्रा 40 50
गंजी प्रति किग्रा 40 50
मूंगफली प्रति किग्रा 100 120
अनानास 30 60
तरबूज प्रति पीस 50 60
कद्दू प्रति पीस 20 50
सिंघाड़ा प्रति किग्रा 40 50
अनार प्रति किग्रा 100 150
सेव प्रति किग्रा 100 150
केला प्रति दर्जन 30 50
अदरक प्रति किग्रा 50 80
  • क्वालिटी के अनुसार दाम में परिवर्तन हो सकता है।

 

Chhath Mahaparv Begins Today with Nahay Khay Kharna Tomorrow
दुकानदार संजय और ग्राहक अमृषा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छठ माता पर विश्वास करके खूब तैयारी के साथ दुकान लगाई है। उम्मीद है ग्राहकों का साथ मिलेगा। -संजय, विक्रेता

छठ साल में एक बार आने वाला पवित्र त्योहार है। पूरे परिवार में उत्साह है। क्या महंगा है क्या सस्ता है ये सोचे बिना, माता की पूजा के लिए खरीदारी कर रही हूं। -अमृषा श्रीवास्तव, ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed