फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheating of Rs 3.25 lakh in the name of providing job in secretariat

Gorakhpur News: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.25 लाख की ठगी

Fri, 01 Dec 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 3.25 lakh in the name of providing job in secretariat
- वीडियो कॉल पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिखाया, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सचिवालय में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.35 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो कॉल पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिखाया था। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के अलगटपुर निवासी अर्जुन पासवान ने दी तहरीर में लिखा है कि जनवरी में यात्रा के दौरान उसकी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने अपना नाम अर्पित श्रीवास्तव बताया। वह कोतवाली इलाके के बाबीना होटल के पास का रहने वाला है। यात्रा के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से अपने मोबाइल नंबर भी शेयर किए। कुछ दिनों बाद फोन पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

अर्पित ने अर्जुन को बताया कि उसका एक मित्र आकाश श्रीवास्तव सचिवालय में बड़े पद पर तैनात है और वह वहां लिपिक की नौकरी लगवा देगा। वह अर्पित की बातों में आ गया। अर्पित ने उससे 4 फोटो और आधार कार्ड लिए और कहा कि वह फार्म भरवा रहा है। कुछ दिनों बाद उसने 1.35 लाख रुपये की मांग की। कहा कि इतने रुपये अभी दे दो। बाकी नौकरी लगने के बाद देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर 1.35 लाख रुपये फोन-पे के जरिए ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ दिनों बाद अर्पित और आकाश ने फिर अर्जुन से 1.50 लाख रुपये और फिर 50 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस तरह से अर्जुन ने दोनों जालसाजों को 3.35 लाख रुपये नौकरी के लिए दे दिए। लेकिन, उसकी नौकरी नहीं लगी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed