{"_id":"6256535b5c5fed21013cf072","slug":"chauri-chaura-ruckus-25-thousand-rewarded-sp-leader-surrenders-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा बवाल: 25 हजार के इनामी सपा नेता ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, कई अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा बवाल: 25 हजार के इनामी सपा नेता ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, कई अब भी फरार
Wed, 13 Apr 2022 10:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:11 AM IST
सार
आठ अप्रैल को मुख्य आरोपी खोराबार के मिर्जापुर निवासी मनुरोजन यादव ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया था। अब दूसरे इनामी आरोपी नरसिंह यादव ने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
आरोपी सपा नेता नरसिंह यादव।( फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा के राघोपट्टी निवासी सैनिक धनंजय यादव को शहीद का दर्जा दिलाने के बहाने चौरीचौरा के भोपा बाजार चौराहे पर बवाल करने के आरोपी नरसिंह यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मंगलवार को हाजिर हुए सपा नेता नरसिंह यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम था। वह 18 दिन से लापता था और मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सैनिक धनंजय यादव की 22 मार्च को सिक्किम में मृत्यु हो गई थी। 25 मार्च को शव आने के बाद शहीद का दर्जा देने, परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर आ गए। ग्रामीणों के बीच ही सपा नेता मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव समेत कई विपक्षी नेता एकजुट होकर उपद्रवियों के साथ भीड़ का हिस्सा बन गए।
भोपा बाजार चौराहे पर उपद्रवियों ने रास्ता जाम किया और रेलवे ट्रैक को भी जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे डीएम विजय किरन आनंद पीड़ितों से बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। बाद में उपद्रवियों ने पुलिस और राहगीरों की जीप में आगजनी और लूटपाट भी की थी।
विज्ञापन
इस मामले में चौरीचौरा थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 56 नामजद व 200 अज्ञात लोग आरोपी हैं। आठ अप्रैल को मुख्य आरोपी खोराबार के मिर्जापुर निवासी मनुरोजन यादव ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया था। अब दूसरे इनामी आरोपी नरसिंह यादव ने आत्मसमर्पण किया है।