फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chasing on the way, the men entered the house, molested, beat the mother-daughter

Gorakhpur News: रास्ते में पीछा करते हुए घर में घुसे शोहदों ने की छेड़खानी, मां-बेटी को पीटा

Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Chasing on the way, the men entered the house, molested, beat the mother-daughter
- रामगढ़ताल इलाके के रानीबाग में हुई घटना, केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

- लखनऊ में पढ़ाई करती है युवती, आरोपियों की तलाश में जुटी रामगढ़ताल पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रागढ़ताल इलाके के रानीबाग में शोहदे युवती का पीछा करते हुए घर में घुस गए। आरोप है कि घर में घुसकर छेड़खानी की और युवती के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान शोहदों ने मां-बेटी की पिटाई भी की। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो शोहदे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रविवार को पुलिस ने आरोपी अविनाश दुबे व अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी, लज्जाभंग करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, रानीबाग निवासी एक महिला ने रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उनकी बेटी लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही है। पड़ोसी अविनाश पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के जरिए पीछा कर रहा था। शनिवार की रात में युवती घर आ रही थी तो रास्ते में ही अविनाश अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बेटी का पीछा करने लगा और फिर उसके घर में दाखिल होते ही शोहदे भी दाखिल हो गए। आरोपियों ने बेटी से छेड़खानी शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर शोहदों ने मां-बेटी की पिटाई शुरू कर दी। घर में रात में अचानक शोर होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। रविवार को पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed