फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Charges will not be levied at funeral site in Rajghat in Gorakhpur

गोरखपुर: राजघाट में अंत्येष्टि स्थल पर नहीं लगेगा शुल्क, कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

Fri, 02 Oct 2020 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Oct 2020 12:39 PM IST
सार

  • नगर निगम निधि से वार्डों में क्रॉस नालियों और सड़क का होगा निर्माण
  • नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में नगर आयुक्त को धन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

विज्ञापन
Charges will not be levied at funeral site in Rajghat in Gorakhpur
राजघाट में शवदाह गृह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के विभिन्न वार्डों में क्रॉस नालियों, सड़क और सड़कों को गड्ढामुक्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम निधि से इन कामों को कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं तय हुआ कि राजघाट में शवदाह गृह में शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त को इन कामों के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में कार्यकारिणी ने अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यों को भी स्वीकृति दी। वहीं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई। मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विवादों में रहे शवदाह शुल्क और वाटर एटीएम लगाए जाने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। साथ ही नए लाइसेंस शुल्क नीति को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों ने वार्डों में विभिन्न प्रकार के काम पूरी तरह से ठप होने की शिकायत की। कहा कि वार्डों में क्रॉस नाली तक का काम नहीं हो रहा है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम प्रशासन फंड की कमी बताते हुए इन कार्यों को नहीं करा रहा है। इसके बाद मेयर सीताराम जायसवाल ने नगर निगम निधि से इन कार्यों को कराने का नगर आयुक्त को निर्देश दिया। साथ ही कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक में उप सभापति अजय राय, कार्यकारिणी सदस्य शकुन मिश्रा, मनु जायसवाल, संजीव सिंह सोनू, रामभुआल कुशवाहा, सबी कुमार चौहान, अभिषेक निषाद, आनंदवर्धन सिंह, आलोक सिंह विशेन, राजेश तिवारी, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, संयुक्त नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, मुख्य लेखा परीक्षक हुबई चौहान, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये हुए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

  • जिन चौराहों का सौंदर्यीकरण कार्य अधूरा है या संबंधित फर्म द्वारा ठीक ढंग से नहीं कराया जा रहा है उनका अनुबंध निरस्त करते हुए अन्य को दिया जाए।
  • मेडिकल कालेज रोड से असुरन तक लोक निर्माण विभाग द्वारा फोरलेन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम द्वारा लगाए गए पोल, फिटिंग तार आदि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा निकलवा लिया गया है। उसे या तो नगर निगम में जमा किया जाए अथवा फिटिंग को पोल पर लगाएं जिससे इस रास्ते पर अंधेरा खत्म हो। साथ ही नगर निगम के धन का अपव्यय न हो।
  • राजघाट स्थित नवीन शवदाह गृह के पास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी लगा हुआ है। दाह संस्कार के बाद अस्थि प्रवाह के स्थल पर बैरिकेडिंग। किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए सीकड़ लगाने का निर्णय।
  • सफाई के मामलों में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर संतुष्टि जताने के साथ इस क्रम को बरकरार रखने पर बल। साथ ही सोडियम हाइपो क्लोराइड के छिड़काव के लिए एक टैंकर मंगाने का निर्णय लिया गया।
  • पथ प्रकाश विभाग एवं जलकल विभाग में आए प्रस्तावों पर जल्द से जल्द क्रियान्वयन का निर्णय।
  • विज्ञापन पर अनुज्ञा शुल्क का निर्धारण एवं वसूली के संबंध में आंशिक संशोधन के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।
  • नगर निगम द्वारा प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशिक कूड़ा कचरा के संबंध में राजकीय अधिसूचना को किया स्वीकृत।
  • नगर निगम प्रागंण में लगाए जा रहे आरओ एटीएम प्लांट निरस्त। मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर स्थल का चयन कर अगली कार्यकारिणी बैठक में रखने का निर्णय।
  • ठंड के मौसम में अलाव के लिए 2700 क्विंटल जलौनी लकड़ी लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित दर पर आपूर्ति की स्वीकृति।
  • सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की स्थापना के लिए जमीन खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति
  • मेयर द्वारा कार्यकारिणी समिति की स्वीकृति की प्रस्ताव में राजघाट में निर्मित शवदाह गृह के संचालन एवं अनुरक्षण के संबंध में अनुमोदन।
  • शहर में ट्री-गार्ड पर प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित दर में किया जाएगा संशोधन।
  • नगर निगम की दुकानों पर अवैध कब्जे को हटाकर समाचार पत्र के माध्यम से नीलामी की सूचना प्रकाशित करने का निर्णय। इसी आधार पर इन दुकानों को किराए पर आवंटित करने के निर्णय को स्वीकृति।
  • शहर में जितने भी गृहकर, जलकर एवं सीवरकर के मामले बकाया हैं, उनकी सख्ती बरतते हुए शत-प्रतिशत वसूली का निर्णय।
  • पिछले वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी ठंड के मौसम में वितरण के लिए कंबल खरीदने को स्वीकृति।


कार्यकारिणी सदस्य सबी कुमार चौहान ने किया बैठक का बहिष्कार
एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास पिछले आठ महीने से सड़क पर जलभराव दूर नहीं होने की वजह से कार्यकारिणी सदस्य सबी कुमार चौहान ने विरोध जताया। कहा कि इस संबंध में कई बार प्रस्ताव के बावजूद इस समस्या को दूर नहीं किया गया। जिसकी वजह से लोग नगर निगम प्रशासन, मेयर के अलावा मुख्यमंत्री को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस बात पर भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों ने विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद सबी कार्यकारिणी की बैठक का बहिष्कार कर बाहर आ गए। हालांकि चर्चा इस बात की भी रही कि मेयर ने उन्हें बैठक से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed