{"_id":"653b63a4ed37dc7aae081578","slug":"chaos-on-strength-of-police-history-sheeter-jailed-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस के दम पर भौकाल... हिस्ट्रीशीटर को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस के दम पर भौकाल... हिस्ट्रीशीटर को जेल
Fri, 27 Oct 2023 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:51 PM IST
सार
एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि किसी भी थाने, पुलिस चौकी और पुलिस बूथ के शिलापट्ट पर आपराधिक किस्म के लोगों का नाम नहीं होना चाहिए। इसकी जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोलने का अभियान चलाकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ललकू यादव
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गगहा थाना पुलिस से दोस्ती हिस्ट्रीशीटर ललकू यादव उर्फ लाल बाबू को भारी पड़ गई। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो हिस्ट्रीशीटर का नाम लिखा पुलिस बूथ का शिलापट्ट बदल दिया गया। वहीं पुलिस ने जांच की तो हिस्ट्रीशीटर तमंचा लेकर घूमते मिला। आरोपी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
शिलापट्ट के बाद हिस्ट्रीशीटर का एक भाजपा विधायक के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस दिन पुलिस बूथ का उद्घाटन हुआ है, उसी दिन विधायक ने ललकू के करीबी के कपड़े की दुकान का भी उद्घाटन किया है। एसएसपी ने पूरे जिले में पुलिस बूथ, चौकी, थाने पर लगे शिलापट्ट की जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने थानेदार और चौकी इंचार्ज को भी तलब कर लिया है। खबर है कि उनसे भी सवाल जवाब किया गया है। क्योंकि गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई करने वाले एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का नाम थाना पुलिस की करतूत से वायरल हो गया है। एसएसपी खुद तो उद्घाटन में नहीं गए थे, लेकिन एसपी साउथ, सीओ की मौजूदगी में चर्चित हिस्ट्रीशीटर ललकू का नाम सामने आने का मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक ने कर ली खुदकुशी
पुलिस के अनुसार, वह भू-माफिया है और लोगों को धमकी देकर उनकी जमीन पर कब्जा कर उसे खरीदता और बेचता है। गजपुर के सियर में भी जमीन कब्जा करने की नीयत से उसने कुछ जमीन खरीदी है। स्थानीय पुलिस से मिलकर पुलिस बूथ का निर्माण कराया। उधर, गगहा पुलिस ने कार्रवाई से बचने के लिए आनन-फानन ललकू को थाने उठा लाई। इसके बाद आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें: ओंकारनगर-महुआतर ओवरब्रिज का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार, अब रेलवे ट्रैक पर निर्माण का इंतजार
एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि किसी भी थाने, पुलिस चौकी और पुलिस बूथ के शिलापट्ट पर आपराधिक किस्म के लोगों का नाम नहीं होना चाहिए। इसकी जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोलने का अभियान चलाकर कार्रवाई की है। ऐसे में थाना पुलिस की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने इलाके के बदमाशों को जाने पहचाने और उन पर कार्रवाई करें। शिलापट्ट पर नाम लिखे जाने की जानकारी होते ही उसे बदला गया है। पुलिस की भूमिका की जांच की जा रही है।