फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Changed traffic system on many routes of Gorakhpur city

गोरखपुर: शहर के कई मार्गों पर बदली यातायात व्यवस्था, यहां पढ़े पूरी खबर

Mon, 07 Feb 2022 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Feb 2022 10:03 AM IST
सार

रोडवेज की बसों को स्टेशन परिसर में ही खड़ा कराया जाएगा, एसपी सिटी ने स्कूल वाहनों की सुविधा के लिए बनाई व्यवस्था।

विज्ञापन
Changed traffic system on many routes of Gorakhpur city
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में स्कूल-कॉलेज सोमवार से खुल गए हैं। स्कूल वाहनों के चलते, शहर में जाम लगने की संभावनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। रोडवेज की बसों को डिपो के अंदर ही खड़ा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी यातायात महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोमवार को सप्ताह का पहला कारोबारी दिन होने के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज भी खुल रहे हैं। दोपहर में जब स्कूलों में छुट्टी होगी तो वाहनों की भीड़ के चलते चौराहों पर जाम की संभावना बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन रास्तों से ले जा सकेंगे वाहन
  • आयकर भवन तिराहा से एमपी बालिका इंटर कॉलेज होते हुए सिटी माल तक आने वाले वाहन स्कूूल छूटने के समय प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान वाहन हरिओम नगर तिराहा से विश्वविद्यालय मेन गेट होते हुए जा सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हरिओम नगर तिराहा से आंबेडकर चौराहा की तरफ स्कूली बसें प्रतिबंधित रहेंगी। ये बसें हरिओम नगर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
  • ऑटो रिक्शा/मालवाहक वाहन काली मंदिर से गोलघर की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन पुलिस लाइन तिराहा से दाएं होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • देवरिया से आने वाली बसें देवरिया बाइपास, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज चौराहा, छात्रसंघ चौराहा होते हुए रोडवेज डिपो के अंदर खड़ी होगी।
  • कुशीनगर से आने वाली बसें कोनी मोड़ से कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए रोडवेज डिपो के अंदर जाएंगी।
  • टीपी नगर चैराहा से बेतियाहाता चौराहा की तरफ मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन फलमंडी, रुस्तमपुर, पैडलेगंज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

फलमंडी में नो इंट्री

  • दोपहर 12 से दो बजे के बीच फलमंडी से न तो कोई भारी वाहन बाहर निकलेगा और न ही कोई वाहन वहां जा सकेगा। आवागमन सामान्य रहने पर नो इंट्री के बाद ही ये वाहन आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed