फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chandra Vijay Singh became the coach of the Indian team for the Junior World Wrestling Championship

Gorakhpur News: जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के कोच बने चंद्र विजय सिंह

Fri, 30 Aug 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Chandra Vijay Singh became the coach of the Indian team for the Junior World Wrestling Championship
- एक से आठ सितंबर तक स्पेन में होगी जूनियर विश्व कुश्ती पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप
विज्ञापन

- चंद्र विजय इसके पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में दे चुके हैं कोचिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्पेन में एक से आठ सितंबर तक आयोजित होने वाली जूनियर विश्व कुश्ती पुरुष व महिला चैंपियनशिप के लिए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं कोच चंद्र विजय सिंह को भारतीय कुश्ती टीम ग्रीको रोमन का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। जिले के डेरवा, बड़हलगंज के रहने वाले चंद्र विजय इसके पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में कोच की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। भारतीय टीम विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार की रात को स्पेन रवाना होगी।

चंद्र विजय की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष एसके गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह, गोल्फ सचिव डीके खरे, हैंडबाल सचिव केसी सिंह, सचिव महाप्रबंधक आनंद ऋषि, कुश्ती सचिव जेपी सिंह, शिवेंद्र सिंह, कबड्डी सचिव ओंकार सिंह, अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ दिनेश सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्ने लाल यादव, रामाश्रय यादव, राकेश सिंह, जनार्दन सिंह यादव, सचिव जिला कुश्ती संघ माया शंकर शुक्ला, उपाध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ आदित्य प्रताप सिंह, भोरिक यादव तथा जनार्दन सिंह यादव समेत कुश्ती प्रेमियों ने बधाई व टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed