फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chancellor became happy after seeing overall topper Odisha..called parents on stage

Gorakhpur News: ओवरऑल टॉपर उदिशा को देख खुश हो गईं कुलाधिपति..माता-पिता को मंच पर बुलाया

Fri, 30 Aug 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chancellor became happy after seeing overall topper Odisha..called parents on stage
- उदिशा को कुलाधिपति समेत मिले छह स्वर्ण पदक
विज्ञापन

- चंदौली की रहने वाली है उदिशा, आईआईटी गांधीनगर से कर रही एमटेक

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमएमएमयूटी के नौवें दीक्षांत समारोह में बीटेक की ओवरऑल टॉपर उदिशा सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत सर्वाधिक छह पदक मिले। मंच पर उदिशा की इस उपलब्धि को देख कुलाधिपति इतनी खुश हो गईं कि उन्होंने उदिशा के माता-पिता को मंच पर बुलवा लिया। आमतौर पर मंच पर केवल टॉपर को ही बुलाकर मेडल दिया जाता है, लेकिन उन्होंने मां-बाप को बुलाकर इस खास पल का साक्षी बनाया। कुलाधिपति मंच पर करीब दो मिनट तक उदिशा और उनके माता-पिता से बात करतीं रहीं।
पिता डॉ. शिवशंकर ने बताया कि आज का दिन जीवनभर याद रहेगा। बेटी की उपलब्धि की वजह से आज राज्यपाल से मिलने का मौका मिला। कुलाधिपति ने बेटी की तारीफ की और कहा कि इसको खूब पढ़ाएं और आगे बढ़ने दें। बेटियां किसी से भी कम नहीं हैं। मां चित्रलेखा को भी कुलाधिपति, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने बधाई दी।
विज्ञापन

चंदौली के दिघवाड गांव की रहने वाली उदिशा सिंह 9.4 सीजीपीए के साथ ओवरऑल टॉपर बनीं। पिता डॉ. शिवशंकर सिंह शिक्षक और मां सुष्मा सिंह गृहिणी हैं। उदिशा शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहीं हैं। बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स के पहले सेमेस्टर में अंक थोड़े कम हुए लेकिन बाद में कड़ी मेहनत की और वह ओवरऑल टॉपर बनीं। छोटा भाई वैभव अभी 12वीं में है। उदिशा अभी गेट परीक्षा को क्वालीफाई कर आईआईटी गांधीनगर से एमटेक कर रही हैं। उन्हें आगे अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed