फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chamber of Industries: The direction of the election will be decided today

चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज: आज तय होगी चुनाव की दिशा

Wed, 01 Sep 2021 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chamber of Industries: The direction of the election will be decided today
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज : आज तय होगी चुनाव की दिशा
विज्ञापन

गोरखपुर। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के विभिन्न पदों के चुनाव के लिए मतदान होगा या सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुन लिए जाएंगे, इसका पटाक्षेप बुधवार को हो जाएगा। अगर पदाधिकारियों के विभिन्न पदों के लिए एक से ज्यादा आवेदन आते हैं तो निश्चित तौर पर अब तक की परिपाटी से इतर मतदान के जरिये पदाधिकारी चुने जाएंगे।
इस बार चेंबर के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए वर्षों से चली आ रही परिपाटी टूट गई। कुछ उद्यमियों की चेंबर के पदाधिकारी बनने की महत्वाकांक्षा को देखते हुए उद्यमियों के संगठन चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव का बिगुल बज गया। इसके लिए नामांकन भी शुरू हो चुका है। यह पहला मौका है जब नामांकन दाखिल किया जा रहा है और सभी सदस्य वोट डालेंगे। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी के लिए महफुजुर रहमान को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

यह है पात्रता
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में वही नामांकन कर सकता है जिसके पास कार्यकारिणी का अनुभव हो। महासचिव प्रवीण मोदी ने बताया कि चुनाव चार सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे से चैंबर आफ इंडस्ट्रीज गोरखनाथ के उद्योग भवन में होगा। उसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए होगा चुनाव
कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक गीडा एवं एक इंडस्ट्रियल एस्टेट के लिए), दो महासचिव, दो सचिव, दो संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं 16 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में से चार सदस्य गीडा से एवं चार सदस्य इंडस्ट्रियल एस्टेट से होंगे। अन्य आठ सदस्य कार्यकारिणी द्वारा चुने जाएंगे। पदाधिकारियों एवं सदस्यों की कुल संख्या 26 होगी।
--------------------
पूरी उम्मीद है कि सर्वसम्मति से चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों का चयन हो जाएगा। कुछ उद्यमियों की इच्छा की वजह से इस बार मतदान के जरिये चुनाव कराने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब सभी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन के पक्ष में होते जा रहे हैं। फिर भी बुधवार शाम चार बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

प्रवीण मोदी, महासचिव, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज
----------
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों का पद काफी जिम्मेदारी भरा होता है। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होती है कि गोरखपुर में स्थापित उद्योगों की बेहतरी और उत्थान के लिए हरेक तरह के प्रयास करें। यह आपसी सहयोग और समन्वय से ही संभव हो सकता है। ऐसे में इसमें प्रतिद्वंद्विता जैसी कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हो जाए।
एसके अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed