{"_id":"61b5811246fb29773b58f2b5","slug":"central-team-suggested-to-increase-green-area-for-gorakhpur-plastic-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर प्लास्टिक पार्क: केंद्रीय टीम ने हरित क्षेत्र बढ़ाने का दिया सुझाव, गीडा के अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर प्लास्टिक पार्क: केंद्रीय टीम ने हरित क्षेत्र बढ़ाने का दिया सुझाव, गीडा के अधिकारियों के साथ की बैठक
Sun, 12 Dec 2021 10:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:26 AM IST
सार
सिपेट के चीफ मैनेजर यूपी सिंह ने प्लास्टिक पार्क के प्रस्तावित स्थल भगवानपुर का निरीक्षण कर डीपीआर में आंशिक बदलाव करते हुए हरित क्षेत्र में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में बनने वाले प्लास्टिक पार्क के प्रस्तावित स्थल का केंद्रीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया और फिर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने डीपीआर में आंशिक बदलाव का सुझाव दिया।
शनिवार को डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल्स एंड पेट्रो केमिकल्स के निदेशक आरके सोनी और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) के चीफ मैनेजर यूपी सिंह ने प्लास्टिक पार्क के प्रस्तावित स्थल भगवानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बनाए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में आंशिक बदलाव करते हुए हरित क्षेत्र में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने गीडा के उद्यमियों और उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान उद्यमियों ने प्लास्टिक पार्क में उद्यमियों को दी जाने वाली सुविधाएं और छूट के संबंध में जानकारी मांगी। बैठक में गीडा महाप्रबंधक रत्नेश सिंह, उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा के अलावा बिजली विभाग के अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।
गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि प्लास्टिक पार्क में उद्यमियों को भी जो भी सुविधाएं मिलती हैं, वह सभी सुविधाएं और छूट गोरखपुर के उद्यमियों को भी मिलेंगी। इसके अलावा भी गीडा प्रशासन उद्यमियों को अन्य सुविधाएं देने का प्रयास करेगा। वहीं केंद्रीय टीम ने प्लास्टिक पार्क की डीपीआर में आंशिक बदलाव का सुझाव दिया है। सुझाव के अनुुसार डीपीआर में हरित क्षेत्र में बढ़ोतरी संबंधी परिवर्तन करते हुए 10 दिन के अंदर भेज दिया जाएगा। एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में नए डीपीआर को रखा जाएगा।