{"_id":"658fdd303b89896ff700a9f9","slug":"celebration-with-film-artists-in-gorakhpur-club-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Happy New Year 2024: गोरखपुर क्लब में फिल्म कलाकारों के साथ मनेगा जश्न, कहेंगे हैप्पी न्यू ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Happy New Year 2024: गोरखपुर क्लब में फिल्म कलाकारों के साथ मनेगा जश्न, कहेंगे हैप्पी न्यू ईयर
Sat, 30 Dec 2023 02:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:34 PM IST
सार
नववर्ष के उपलक्ष्य में रेल म्यूजियम की लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रेल म्यूजियम को खुला रखने का निर्णय लिया है। आमतौर पर यह सोमवार को बंद रहता है, लेकिन एक जनवरी को जनता के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा। फलस्वरूप आगंतुक नव वर्ष के दिन रेल म्यूजियम का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
new year resolutions 2024
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ये वासेपुर है, यहां कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और दूसरे से अपनी इज्जत बचाता है... यह डायलॉग तो सभी ने सुना होगा। अब शहरवासी इस डायलॉग में अपनी भूमिका निभाने वाले किरदार को नए साल के मौके पर शहर में देख सकेंगे। गोरखपुर क्लब की तरफ से आयोजित नए वर्ष के जश्न में इस कलाकार को बुलाया गया है। इनके अलावा शहर के विभिन्न होटलों में आयोजनों के माध्यम से इस वर्ष की विदाई और नए साल का स्वागत किया जाएगा।
गोरखपुर क्लब में इस वर्ष भी बेहद शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया जाएगा। महासचिव संजीव गुलाठी ने बताया कि क्लब के सदस्यों को परिवार के साथ आने का निमंत्रण दिया गया है। आयोजन के दौरान सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिए अंदर बाउंसर भी लगाए जाएंगे। सिविल लाइंस स्थित होटल क्लार्क में मल्हार बैंड अपने धुन की प्रस्तुति कर लोगों संग हैप्पी न्यू ईयर कहेंगे।
होटल सरोवर पोर्टिको में गाला डिनर आयोजित होगा। डीजे, डांस और खेल धमाकों के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। नए साल के जश्न पर फॉरेस्ट क्लब में लोग डीजे पाशा और एमसी खेमराज के धुन पर हैप्पी न्यू ईयर कहेंगे। जबकि, रेडिएंट रिजार्ट में डीजे जॉर्डन अपने रिमिक्स से धूम मचाएंगे। इसके अलावा रेस्टोरेंट और अन्य छोटे-बड़े होटलों में भी गीत-संगीत के साथ नए साल के जश्न काे मनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नए साल में गोरक्षनगरी को तोहफा राप्ती नदी में भी चलेंगे बोट और स्टीमर
रेल म्यूजियम में नया साल मनाने उमड़ेगी भीड़