{"_id":"60db1dc98ebc3e7ce75b862e","slug":"cctv-caught-thief-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: कार से आए चोर पंक्चर बनाने की दुकान में करने लगे चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: कार से आए चोर पंक्चर बनाने की दुकान में करने लगे चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Tue, 29 Jun 2021 06:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:49 PM IST
सार
घटना को अंजाम देने के लिए तीन की संख्या में चोर मौके पर मारूति कार से पहुंचे और दुकान के सामने खड़े टैक्ट्रर की बैट्री को चुराते दिखें। जाते वक्त दोबारा मारूति से उतर कर पंचर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में आहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित सुबुधिया खुर्द चौक पर एक दुकान में सोमवार की रात मारुति कार से आए चोरों ने पंचर की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा नगदी, सामान और बगल में खड़ा टैक्ट्रर की बैट्री भी चुरा ले गए।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां स्थान निवासी मनोज उर्फ भगवंत प्रजापति सुबुधिया खुर्द चौक पर पंचर की दुकान चलाते है और बगल में रहते भी हैं। सोमवार को भी हर रोज की तरह अपनी दुकान बंदकर बगल में सोने चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा दुकान में रखें बाक्स का भी ताला तोड़कर उसमें रखा नगदी और सामान गायब थे।
वही इस घटना के बाद चोरों ने बगल में खड़े टैक्ट्रर की बैट्री को चोर चुरा ले गए। दुकान के पीछे के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना फुटेज कैद हो गई है। घटना को अंजाम देने के लिए तीन की संख्या में चोर मौके पर मारूति कार से पहुंचे और दुकान के सामने खड़े टैक्ट्रर की बैट्री को चुराते दिखें। जाते वक्त दोबारा मारूति से उतर कर पंचर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा होगा तथा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।