फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CCTV cameras will be installed at three entry points of Gorakhpur city.

तीन इंट्री प्वाइंट पर लगेंगे CCTV: कत्ल कहीं-शव कहीं...अब ऐसा हुआ तो पकड़ लेगी तीसरी आंख

Thu, 07 Dec 2023 03:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Dec 2023 03:25 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर शहर के प्रवेश मार्ग पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कोनी में मिले शव की पहचान कराने में पुलिस जुटी है। आसपास के जिलों से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at three entry points of Gorakhpur city.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दूसरे जिले में हत्या की वारदात कर शहर की सीमा में शव फेंककर पुलिस को जांच से भटकाने की कोशिश अब कामयाब नहीं होगी। बीते दिनों एम्स इलाके में हाईवे पर मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं होने के बाद अब एसपी सिटी ने शहर की तीन इंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्लान तैयार किया है। ये कैमरे नाइट विजन मोड वाले होंगे, ताकि अपराधियों की पहचान करने में आसानी हो।

विज्ञापन


पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गोरखपुर- कुशीनगर फोरलेन पर कोनी, शहर में देवरिया से आने वाले हाईवे पर रामनगर कड़जहां और गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बाघागाड़ा के पास कैमरे लगाने के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। कैमरे लग जाने से अपराध करने वालों और उनकी गाड़ियों को पता लगाना पुलिस के लिए आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को एम्स इलाके के कोनी के पास हाईवे पर एक महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को फेंककर बदमाश फरार हो गए। पुलिस इसकी जांच में जुटी है और आसपास के जिलों से भी ऐसी महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है जो लापता हों। अभी पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे महिला की पहचान करके घटना का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मोहद्दीपुर-पैडलेगंज में रिंग रोड बन जाने से मिलेगी जाम से राहत, मिलेंगी ये सुविधाएं

पुलिस ने सड़क के दुकान, ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, लेकिन कोई ऐसा वाहन नहीं दिखा है, जिसकी दिशा तय हो सके। इसे देखते हुए ही एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अब शहर में प्रवेश करने वाले तीन प्रमुख स्थानों पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: बिजली बिल में गड़बड़ी...पहले बढ़ाते हैं फिर सेटिंग का खेल खेलकर घटवाते हैं

प्रस्ताव के मुताबिक, कुशीनगर से शहर की ओर से आने वाले रास्ते पर कोनी के पास हाईवे पर वाहन चढ़ते हैं। दूसरा, रामनगर कड़जहां के पास देवरिया की ओर से वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। वहीं, बाघागाड़ा के पास से भी वाहन शहर में आते हैं। यही वजह है इन तीनों स्थानों पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी शुरू की गई है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर शहर के प्रवेश मार्ग पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कोनी में मिले शव की पहचान कराने में पुलिस जुटी है। आसपास के जिलों से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed