फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of ring road in Mohaddipur Padleganj will provide relief from jam

गोरखपुर: मोहद्दीपुर-पैडलेगंज में रिंग रोड बन जाने से मिलेगी जाम से राहत, मिलेंगी ये सुविधाएं

Thu, 07 Dec 2023 03:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Dec 2023 03:11 PM IST
सार

मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की दूरी करीब साढ़े तीन किमी है। पैडलेगंज होकर टीपीनगर या सर्किट हाउस की तरफ जाने के लिए लोगों को मोहद्दीपुर से होकर जाना पड़ता है। मोहद्दीपुर से नहर रोड होते हुए चौराहे तक जाने में यातायात का दबाव होने से काफी समय लगता है।

विज्ञापन
Construction of ring road in Mohaddipur Padleganj will provide relief from jam
रामगढ़ ताल के किनारे बन रही सड़क - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोहद्दीपुर-पैडलेगंज तक रामगढ़ताल के किनारे बन रहे टू लेन रिंग रोड की सौगात शहरवासियों को नए वर्ष में जनवरी तक मिलने की उम्मीद है। इस सड़क का निर्माण हो जाने से बहुत हद तक जाम से राहत मिलेगी। जीडीए ने रिंग रोड बनाने का काम तेज करवा दिया है।
विज्ञापन


रामगढ़ताल के किनारे मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक और कुनराघाट से सहारा इस्टेट तक टू लेन सड़क बनाई जा रही है। 44 करोड़ की लागत से करीब छह किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की सड़क की लंबाई 2.66 किलोमीटर है। यह सड़क 10.5 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इस सड़क पर डेढ़ मीटर का फुटपाथ भी बनेगा। इसमें एक हिस्सा पैडलेगंज से लेकर मोहद्दीपुर तक है, जबकि दूसरा हिस्सा महादेव झारखंडी होते हुए सहारा इस्टेट तक है। सड़क पर मिट्टी भराई एवं उसे दबाने का काम कराने के साथ रामगढ़ताल में सड़क के किनारे गैबिन वॉल का कार्य कराया जा रहा है। मिट्टी के समतलीकरण का काम तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम समय में पहुंच जाएंगे पैडलेगंज
मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की दूरी करीब साढ़े तीन किमी है। पैडलेगंज होकर टीपीनगर या सर्किट हाउस की तरफ जाने के लिए लोगों को मोहद्दीपुर से होकर जाना पड़ता है। मोहद्दीपुर से नहर रोड होते हुए चौराहे तक जाने में यातायात का दबाव होने से काफी समय लगता है। मोहद्दीपुर से बाईं ओर मुड़कर लोग पैडलेगंज तक जाते हैं। इस दौरान कई बार जाम का सामना करना पड़ता है। इस रोड के बन जाने से दूरी लगभग आधी हो जाएगी। साथ ही समय भी बचेगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी
  • मार्निंग वॉक के लिए फुटपाथ
  • रामगढ़ताल के किनारे नौकायन की तरह रेलिंग
  • सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी
  • सजावटी पौधे लगाए जाएंगे
  • साइकिल ट्रैक भी बनेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed