{"_id":"6a3459db86819d0aa30396ed","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-and-saplings-will-be-planted-on-the-premises-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1358324-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीमार गोवंश, सांड और बछड़ों के लिए अलग-अलग शेड बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीमार गोवंश, सांड और बछड़ों के लिए अलग-अलग शेड बनेंगे
Fri, 19 Jun 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
- सीसीटीवी लगेगा और परिसर में लगाए जाएंगे पौधे
- नगर आयुक्त अजय जैन ने किया कन्हा उपवन का निरीक्षण, कसा शिकंजा
गोरखपुर। महेवा स्थित कान्हा उपवन गोशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इसमें नगर आयुक्त ने देखा कि बीमार व कमजोर गोवंश, सांड और छोटे बछड़ों को एक साथ रखा गया है। इस पर उन्होंने सभी श्रेणियों के पशुओं के लिए अलग-अलग शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही गायों और सांडों को अलग रखने, शेडों के बीच बैरिकेडिंग कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि से गेटों को मजबूत बनाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान गोवंशों की देखभाल, चारा व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि गोशाला में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कमियों को तत्काल दूर किया जाए। गायों और सांडों को अलग रखने, शेडों के बीच बैरिकेडिंग कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि से गेटों को मजबूत बनाने को कहा। नगर आयुक्त ने पशुओं के लिए उपलब्ध भूसा, चोकर, हरा चारा और साइलेज के भंडार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि गोवंशों के लिए चारे का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहे ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। गोशाला को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए पूरे परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, पशुओं को नहलाने के लिए प्रेशर पंप लगाने तथा सभी शेडों के चारों ओर टाट लगाने के निर्देश भी दिए गए। नगर आयुक्त ने पशु कल्याण अधिकारी और गौशाला संचालक को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान मिली सभी कमियों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह, पशु कल्याण अधिकारी रॉबिन चंद्रा तथा आईडीएस इंटरप्राइजेज के राजकुमार नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।