फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, CCTV cameras were switched off and the students were made to sweep and mop

Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरा बंद कर छात्राओं से लगवाया जाता था झाड़ू-पोछा-पिटाई करते हुए वीडियो हुआ था वायरल

Mon, 05 Aug 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उनवल
संवाद न्यूज एजेंसी, उनवल Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 05:57 AM IST
सार

शनिवार को केजीबी में बीएसए द्वारा गठित कर भेजी गई त्रिस्तरीय टीम ने रिपोर्ट बनाई है। जिसमें वार्डेन पर आरोप लगे हैं कि वह सीसीटीवी कैमरा बंद कर छात्राओं से पूरे स्कूल में झाड़ू-पोछा लगवाती हैं। छात्राओं द्वारा साबुन, तेल, सर्फ, सेनेटरी पैड और काॅपी मांगने पर वार्डेन द्वारा अशब्दों का प्रयोग करते हुए देने से मना कर दिया जाता है। इसी तरह की शिकायत के आधार छह बिंदुओं पर वार्डेन अर्चना पांडेय को सोमवार को बीएसए ऑफिस में आकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, CCTV cameras were switched off and the students were made to sweep and mop
छात्रा की पिटाई का वीडियो और फोटो वायरल हुआ था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन द्वारा छात्राओं को पीटने का मामला तूल पकड़ लिया है। शनिवार को केजीबी में बीएसए द्वारा गठित कर भेजी गई त्रिस्तरीय टीम ने रिपोर्ट बनाई है। जिसमें वार्डेन पर आरोप लगे हैं कि वह सीसीटीवी कैमरा बंद कर छात्राओं से पूरे स्कूल में झाड़ू-पोछा लगवाती हैं।

विज्ञापन


छात्राओं द्वारा साबुन, तेल, सर्फ, सेनेटरी पैड और काॅपी मांगने पर वार्डेन द्वारा अशब्दों का प्रयोग करते हुए देने से मना कर दिया जाता है। इसी तरह की शिकायत के आधार छह बिंदुओं पर वार्डेन अर्चना पांडेय को सोमवार को बीएसए ऑफिस में आकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय टीम ने जो रिपोर्ट तैयार की है, इसमें कई गंभीर आरोप छात्राओं ने लगाए हैं। वायरल वीडियो में चोट दिखाती दिख रहीं छात्राएं शिवांगी, अनुष्का गुप्ता, द्विव्यांशी कन्नौजिया, रोशनी, कुमारी, शालू कुमारी ने टीम को बताया कि वार्डेन ने डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई की है। उनके हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य जगहों पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

In Gorakhpur, CCTV cameras were switched off and the students were made to sweep and mop
सीसीटीवी कैमरा बंद कर वार्डेन करती थी दुर्व्यवहार - फोटो : प्रतीकात्मक
आरोप है कि छात्राओं से फिनायल और एसिड से शौचालय की सफाई कराई जाती है, इसके लिए उन्हें ब्रश भी नहीं दिया जाता है। रसोइया द्वारा भोजन पकाने में घोर लापरवाही बरती जाती है। वार्डेन द्वारा मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बनवाया जाता है।
जानकारी के अनुसार, जांच टीम से वार्डेन ने बताया है कि बच्चियां आपस में झगड़ रही थीं तो उन्हें डराने के लिए पतले डंडे से पिटाई की। इस पर टीम ने पूछा कि डंडे से क्या इतनी पिटाई की जरूरत थी कि उनके शरीर पर गहरे जख्म हो जाएं, क्या उनके परिजनों को इसकी जानकारी देना आवश्यक नहीं था।

इस पर वार्डेन की बोलती बंद हो गई।
टीम ने जब वार्डेन से कहा कि घायल बच्ची और शिक्षिकाओं से बात कराइए तब उन्होंने अन्य शिक्षिकाओं व बच्चों से न मिलने की बात कही। साथ ही वार्डेन ने यह भी कहा कि मेरे स्टॉप के कुछ लोग झूठी अफवाह फैला रहे हैं।

बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई गई है, जांच में वार्डेन दोषी पाई गई हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed