फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ccident with Governor's convoy

Gorakhpur News: राज्यपाल के काफिले से दुर्घटना

Wed, 20 Sep 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
ccident with Governor's convoy
राज्यपाल के काफिले के हादसे में घायल प्रवेश
राज्यपाल के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन से टकराई बाइक, दो युवक घायल
विज्ञापन

पिपराइच के जंगल धूसड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम से शहर लौट रही थीं राज्यपाल
हादसे के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम की कोशिश की, पुलिस ने किया नाकाम
घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, एस्कॉर्ट की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच के जंगल धूसड़ से लौटते समय मंगलवार की दोपहर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट वाहन से टकरा कर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तेज रफ्तार पुलिस की एस्कॉर्ट वाहन भी इस टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। इसके बाद गाड़ी पेड़ से टकराकर रुकी। गाड़ी में बैठे सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए।
घटना पिपराइच इलाके के पादरी बाजार रोड पर लाला बाजार, हैदरगंज मोड़ पर हुई। हादसे के बाद नाराज लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने जाम नहीं लगने दिया। इसके बाद राज्यपाल का काफिला शहर की ओर आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर पहुंची हैं। वह मदनमोहन मालवीय इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार को पिपराइच इलाके के जंगल धूषड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल करीब 3.30 बजे शहर में आ रही थीं। उनका काफिला आने से पहले सड़क जीरो यानी कि ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया था। इस बीच पिपराइच-पादरी बाजार रोड पर स्थित लाला बाजार, हैदरगंज मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो युवक अचानक आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे अचानक गली से मेन रोड पर आ गए। तभी सामने से आ रहे काफिले में सबसे आगे पुलिस एस्कॉर्ट की तेज रफ्तार गाड़ी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस की गाड़ी की रफ्तार भी काफी तेज थी। इसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पटरी की दुकान को तोड़ते हुए पेड़ में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार प्रवेश (21) और मोनू निषाद (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जंगल धूषण ककरहिया के रहने वाले हैं। दोनों को पुलिस ने अस्पताल भेजा।

दुकान में बीस हजार रुपये का नुकसान

काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट की वाहन से बाइक सवारों की टक्कर के बाद उसने पटरी पर लगी सब्जी और मछली की दुकान को रौंद दिया। इसके बाद लालचंद की गुमटी में टकरा गई थी। गनीमत रही कि उस समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था। लालचंद का कहना है कि उनकी गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई और करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।



डॉक्टर की कार क्षतिग्रस्त की
बाइक सवारों के घायल होने के बाद नाराज लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने खदेड़ दिया। कुछ देर बाद आक्रोशित लोगों ने पिपराइच से शहर की तरफ जा रही डॉक्टर की कार को ईंट मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed