{"_id":"5ef631818ebc3e430b255bcf","slug":"cbi-gorakhpur-news-gkp356065459","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया बालिका गृहकांड : जांच को पहुंची सीबीआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया बालिका गृहकांड : जांच को पहुंची सीबीआई टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया बालिका गृहकांड : जांच को पहुंची सीबीआई टीम
देवरिया। पांच अगस्त 2018 को हुए देवरिया बालिका गृहकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम शुक्रवार को देवरिया पहुंची। टीम ने एसपी से मिलकर आवश्यक कागजात मांगे। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र से बताया कि सीबीआई टीम जांच के सिलसिले में जिले में आई है।
मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण और सेवा संस्थान की ओर से स्टेशन रोड पर बाल गृह बालिका संचालित था। रोक के बाद भी यहां लड़कियों को यहां रखा जाता था। पांच अगस्त को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा तो यहां 24 बालिकाएं मिलीं। यहां से संचालिका गिरजा त्रिपाठी उनके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। मामले ने तूल पकड़ा तो सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इस बीच में मामले की जांच एसआईटी ने की। जांच रिपोर्ट कोर्ट को प्रेषित कर दी गई थी। एक साल से मामले की जांच सीबीआई कर रही है।