{"_id":"5ef61f8600c5977c53798f53","slug":"cbi-came-to-investigate-deoria-shelter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कांड की जांच करने आई सीबीआई, बीते साल 24 लड़कियों को किया गया था बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कांड की जांच करने आई सीबीआई, बीते साल 24 लड़कियों को किया गया था बरामद
Fri, 26 Jun 2020 09:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 अगस्त 2018 को हुए देवरिया कांड की जांच करने सीबीआई की टीम शुक्रवार को देवरिया आई। टीम ने एसपी से जरूरी कागजात और अन्य सहयोग मांगा।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से स्टेशन रोड पर बाल गृह बालिका संचालित थी। रोक के बाद भी जिले के सभी थानों से लड़कियों को यहां रखा गया।
विज्ञापन
5 अगस्त को एक लड़की ने भागकर उस समय के एसपी रोहन पी कनय को बताया था कि यहां गलत कार्य होता है। इस पर विश्वास कर उन्होंने रात में छापेमारी किया था। संस्था की संचालिका गिरजा त्रिपाठी उनके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन
24 लड़कियों को बरामद किया गया था। आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया, मामला प्रदेश स्तर पर तूल पकड़ा तो सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इस बीच में मामले की जांच एसआईटी ने की थी।
जांच रिपोर्ट कोर्ट को प्रेषित कर दी गई थी। 1 साल से मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कई बार की जांच में सीबीआई कागजात और अन्य प्रमाण एकत्र की। शुक्रवार को सीबीआई टीम जांच को आगे बढ़ाने के लिए फिर जिले में आई है।