{"_id":"602e2b078ebc3e1dcd5a9612","slug":"cause-notice-to-deoria-bjp-president-by-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दूसरे दल के नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भाजपा जिलाध्यक्ष को पड़ा भारी, भेजा गया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दूसरे दल के नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भाजपा जिलाध्यक्ष को पड़ा भारी, भेजा गया कारण बताओ नोटिस
Thu, 18 Feb 2021 02:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरे दल के नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह को गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धमेंद्र सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने देवरिया जिलाध्यक्ष से तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर दूसरे दल के नेताओं को भाजपा में शामिल कराने पर रोक लगा रखा है।
विज्ञापन
पार्टी की मंशा जिला पंचायत का चुनाव संगठन के कार्यकर्ताओं को लड़ाने की है। इसके बावजूद देवरिया जिलाध्यक्ष ने दूसरे दलों के 59 नेताओं को पार्टी में शामिल करा लिया है। यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस वजह से दूसरे दल के नेताओं की ज्वाइनिंग को निरस्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस कार्रवाई से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल को अवगत करा दिया है।