{"_id":"60d713471c2ef830dd26b252","slug":"catering-youth-found-suspicious-death-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कैटरिंग करने वाले युवक की ननिहाल में मौत, अमरूद के पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कैटरिंग करने वाले युवक की ननिहाल में मौत, अमरूद के पेड़ से लटका मिला शव
Sat, 26 Jun 2021 05:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Jun 2021 05:15 PM IST
सार
वह शाम को घर पर खाने के बाद सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब गांव के उत्तर सिवान में घूमने गए गांव के एक युवक ने अमरूद के पेड़ लटका शव देखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के जद्दुपुर गांव में स्थित अपने ननिहाल में रह रहे युवक की गांव के बाहर अमरूद के पेड़ में रस्सी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गहनता से हर पहलुओं पर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
हर्रैया थाना क्षेत्र के पेनहा गांव निवासी विनय कुमार यादव (22) बचपन से ही अपने ननिहाल जद्दुपुर गांव में मामी इंदू देवी तथा ममेरे भाई विजय के साथ रहता था। मामा जगत नारायण का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। विनय कैटर्स का काम करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को घर पर खाने के बाद सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब गांव के उत्तर सिवान में घूमने गए गांव के एक युवक ने अमरूद के पेड़ लटका शव देखा। भाग कर गांव पहुंचा और इसकी जानकारी सब को दी।
विज्ञापन
गांव वाले इसे सुनते ही घटना के स्थल लिए चल दिए। नजदीक पहुंचे तो अमरूद के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से गले में लगे फंदे से लटकते विनय कुमार का शव देखा। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस तथा उसके घर वालों को दी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला आत्महत्या का जान पड़ रहा है। आगे छानबीन चल रही है।