{"_id":"629586aaf8528c2f843a33d4","slug":"case-will-be-filed-against-bjp-mla-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पड़ोसी से विवाद में भाजपा विधायक पर दर्ज होगा केस, एमपी\/एमएलए कोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पड़ोसी से विवाद में भाजपा विधायक पर दर्ज होगा केस, एमपी/एमएलए कोर्ट ने दिया आदेश
Tue, 31 May 2022 08:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 May 2022 08:38 AM IST
सार
नर्वदेश्वर सिंह के मुताबिक, 5 जनवरी 2020 को विधायक उनके घर के सामने से अपनी गाड़ी से जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान नाली के स्लैब का निर्माण करा रहे नर्वदेश्वर सिंह के ड्राइवर धीरू सिंह को विधायक ने पास बुलाया और उसे पीट दिया। सरकारी गनर ने भी ड्राइवर को पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी से विवाद के मामले में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से भाजपा विधायक विपिन सिंह पर केस दर्ज होगा। एमपी/एमएलए कोर्ट ने इस संबंध में 24 मई को आदेश जारी किया है। 2020 के एक मारपीट के मामले में उनके पड़ोसी नर्वदेश्वर सिंह सोलंकी ने कोर्ट में अर्जी देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी। हालांकि, कैंट पुलिस का कहना है कि अभी आदेश की कॉपी नहीं आई है।
विज्ञापन
विधायक के मोहल्ले में रहने वाले नर्वदेश्वर सिंह के मुताबिक, 5 जनवरी 2020 को विधायक उनके घर के सामने से अपनी गाड़ी से जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान नाली के स्लैब का निर्माण करा रहे नर्वदेश्वर सिंह के ड्राइवर धीरू सिंह को विधायक ने पास बुलाया और उसे पीट दिया। सरकारी गनर ने भी ड्राइवर को पीटा।
विज्ञापन
नर्वदेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने कैंट थाने, एसएसपी सहित तमाम अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में केस दर्ज कराने के लिए 156/3 के तहत आवेदन किया। कोर्ट ने थाने से आख्या मंगाई तो सामने आया कि कोई केस दर्ज नहीं है। अब कोर्ट ने केस दर्ज कर जांच करने का आदेश कैंट पुलिस को दिया है।
विज्ञापन