{"_id":"60f577430af92e044f4693af","slug":"case-registered-against-unknown-miscreants-in-car-robbery-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में कार लूट मामला: बदमाशों की पहचान के लिए बलिया पहुंची पुलिस, होटल से मिला एक खास सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में कार लूट मामला: बदमाशों की पहचान के लिए बलिया पहुंची पुलिस, होटल से मिला एक खास सबूत
Mon, 19 Jul 2021 06:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:38 PM IST
सार
मझवलिया पुलिया के पास वारदात को दिया गया अंजाम, पांच दिनों की जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के मझवलिया गांव की पुलिया के पास हुई कार लूट में पुलिस ने पांच दिन की जांच के बाद रविवार देर शाम अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर लिया। वारदात को अंजाम देने से पहले बलिया के होटल में ठहरे बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस बलिया के होटल में भी गई। यहां सिर्फ आधार नंबर हासिल हुआ है। पुलिस इसी आधार पर बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हैं।
विज्ञापन
इस मामले को अमर उजाला ने 16 जुलाई के अंक में ‘हाथ-पैर बांधकर चालक को फेंका और कार लूट ले गए’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और पांच दिनों की छानबीन के बाद आखिरकार केस दर्ज किया। यह कार्रवाई पीड़ित चालक पप्पू की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो बदमाशों तक पहुंचने का कुछ क्लू भी पुलिस के हाथ लगा है। मगर पुलिस सिर्फ अभी आधार नंबर ही मिलने की बात स्वीकार कर रही है। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि चालक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बलिया होटल से सिर्फ आधार नंबर मिला है। इसी के माध्यम से बदमाशों का नाम, पता जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
यह है मामला
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के सीते बिहार कालोनी दुबग्गा निवासी पप्पू अली की कार 11 जुलाई को तीन लोगों ने लखनऊ से देवरिया आने के लिए बुक कराई। यहां पहुंचने पर कार को बलिया के लिए बुक करा लिया गया। लौटते समय 13 जुलाई की देर रात मझवलिया-गड़ेर मार्ग पर मझवलिया स्थित पुलिया के पास कार चला रहे पप्पू का हाथ पैर बांधकर बदमाशों ने उसे पुलिया के नीचे फेंक दिया और कार लेकर भाग निकले।