{"_id":"67c3ee237d08784e20081f0d","slug":"case-registered-against-seven-accused-in-gang-rape-of-teenage-girl-in-gorakhpur-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सात आरोपियों पर केस दर्ज, किशोरी से किया था सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सात आरोपियों पर केस दर्ज, किशोरी से किया था सामूहिक दुष्कर्म
Sun, 02 Mar 2025 11:05 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:05 AM IST
सार
पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार अपराह्न तीन बजे गांव के बाहर खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान बेटी घर से खेत में घास लेने जा रही थी। तभी रास्ते में सोनू, शिवम गुप्ता, रंजीत, पंकज यादव और तीन अज्ञात युवकों ने उसे बाइक पर बैठाकर राप्ती नदी के किनारे लेकर चले गए।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
इलाके में शुक्रवार को 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पहले दिन पीड़िता ने कुछ और बयान दिया था। शनिवार को पीड़िता ने परिजनों से सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने खोराबार थाने में चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में खोराबार क्षेत्र के ही शिवम गुप्ता, पंकज यादव, सोनू यादव व रंजीत और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। देर शाम तीन आरोपियों पंकज, सोनू व रंजीत को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं घायल आरोपी शिवम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार अपराह्न तीन बजे गांव के बाहर खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान बेटी घर से खेत में घास लेने जा रही थी। तभी रास्ते में सोनू, शिवम गुप्ता, रंजीत, पंकज यादव और तीन अज्ञात युवकों ने उसे बाइक पर बैठाकर राप्ती नदी के किनारे लेकर चले गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने वहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई तब उसे छोड़कर आरोपी भागने लगे। इसी दौरान गांव के लोगों ने भागते समय आरोपी पंकज और शिवम को पकड़ लिया और घरवालों को सूचना दी। इसके बाद घर के लोग एवं ग्रामीण पहुंचकर दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को सीओ की मौजूदगी में किशोरी का बयान थाने पर दर्ज कराया गया है।