{"_id":"646287602fdd90e255071814","slug":"case-registered-against-cattle-smugglers-who-pelted-stones-at-the-forest-department-team-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-168858-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीडीएफ \nवन विभाग की टीम पर पथराव करने वाले पशु तस्करों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीडीएफ वन विभाग की टीम पर पथराव करने वाले पशु तस्करों पर केस दर्ज
विज्ञापन
- वन दरोगा की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने अज्ञात तस्करों केस दर्ज कर जांच शुरू की
- कुसम्ही जंगल के पास शनिवार रात में हुई थी घटना, आरोपियों की तलाश में पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार इलाके के कुसम्ही जंगल के पास शनिवार की रात में वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले पशु तस्करों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने वन दरोगा कौशलेंद्र की तहरीर पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ हमला, तोड़फोड़, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही जंगल के सूबा बीट के वन दरोगा कौशलेंद्र धर द्विवेदी, चालक रणधीर, वाचर प्रकाश और राकेश के साथ कुसम्ही जंगल में शनिवार को गश्त पर निकले थे । रात लगभग 12.30 बजे के आसपास जंगल सिकरी देवरिया बाईपास के पास सड़क के किनारे एक पिकअप खड़ी थी। वन तस्कर समझ कर टीम रुकी और टार्च जलाया तो तस्कर पशु लाद रहे थे। इसके बाद पुलिस को देखते ही सरकारी जीप में टक्कर मारने की कोशिश की और सफल नहीं होने पर पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। अब पुलिस केस दर्ज कर अज्ञात तस्करों की पहचान व तलाश में जुटी है।