फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chauri Chaura: Railway overbridge nearing completion.

चौरीचौरा : रेलवे ओवरब्रिज बनकर लगभग तैयार

Wed, 23 Sep 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Chauri Chaura: Railway overbridge nearing completion.
सरदारनगर। चौरीचौरा के भोपा बाजार स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 147बी पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का काम अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। पुल पर लेपन समेत अन्य कार्य चल रहे हैं। वर्षों से फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान लोगों को अब ओवरब्रिज के शुरू होने का इंतजार है। हालांकि स्थानीय व्यापारी ओवरब्रिज को वाई मॉडल में बनाने की मांग पर अब भी कायम हैं। ओवरब्रिज को पहले वाई मॉडल में स्वीकृत किए जाने की बात कही गई थी लेकिन बाद में स्वरूप बदलकर एल मॉडल में निर्माण शुरू कर दिया गया। मौजूदा स्वरूप में पुल का एक सिरा शहीद स्मारक की ओर जा रहा है। रेलवे ट्रैक के ऊपर गर्डर लॉन्चिंग का काम भी पूरा हो चुका है। स्थानीय व्यापारियों अनूप जायसवाल, राजेश जायसवाल कहना है कि वाई मॉडल में पुल बनने से आसपास के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती। इससे व्यापारियों, ग्राहकों, मरीजों और तीमारदारों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed