फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The bugle has sounded, yet the BJP and Congress have not revealed their cards.

Gorakhpur News: बज गया बिगुल, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते

Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The bugle has sounded, yet the BJP and Congress have not revealed their cards.
गोरखपुर। प्रदेश में होने जा रहे 11 शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी बिगुल बजते ही सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग ने 23 अक्तूबर को वोटिंग की तारीख तय कर दी है, लेकिन गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सत्ताधारी पार्टी भाजपा और कांग्रेस की ओर से अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। मुख्य विपक्षी दल सपा ने छह महीने पहले ही अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। वर्तमान एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी शर्मागुट के समर्थन से चुनाव जीते थे। इस बार वह किसके समर्थन से चुनाव लड़ेंगे अभी तय नहीं है। वैसे भाजपा और शर्मा गुट से टिकट के कई दावेदार कतार में हैं।
विज्ञापन

कभी शिक्षक राजनीति में शर्मागुट का दबदबा हुआ करता था, लेकिन जबसे वित्तविहीन शिक्षकों को मताधिकार का अधिकार मिला शर्मा गुट का वजूद घट गया। शर्मागुट के अध्यक्ष रहे ओमप्रकाश शर्मा पिछला चुनाव खुद हार गए थे। पिछले चुनाव में गोरखपुर-फैजाबद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी एक मात्र शर्मागुट से चुनाव जीते थे। तब भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था और न ही किसी को अपना समर्थन दिया था। भाजपा नेता अजय सिंह निर्दलीय उनके मुकाबले मैदान में थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। चर्चा है कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी भाजपा से टिकट चाह रहे हैं, लेकिन पार्टी चाह रही है कि वह भाजपा ज्वाइन कर लें। सूत्रों का कहना है कि ध्रुव त्रिपाठी चाहते हैं कि पिछली बार की तरह उनके निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी न उतारे और वह शर्मागुट के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed