फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees flocked to observe the virtue of supreme penance; *Aarti* was performed.

Gorakhpur News: उत्तम तप धर्म की आराधना में उमड़े श्रद्धालु, हुई आरती

Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to observe the virtue of supreme penance; *Aarti* was performed.
गोरखपुर। दसलक्षण महापर्व के सातवें दिन मंगलवार को आर्य नगर दक्षिणी स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई। सुबह मंदिर में श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा के बाद दसलक्षण विधान के तहत उत्तम तप धर्म की पूजा हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। पूजन के दौरान बताया गया कि सच्चा तप बाहरी आडंबर नहीं बल्कि इच्छाओं के निरोध और आत्मशुद्धि का मार्ग है। उपवास, संयम और कषायों पर विजय प्राप्त करना ही उत्तम तप है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान का स्मरण किया। शाम को मंदिर में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती में हिस्सा लिया और विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, मंत्री ज्ञानेंद्र जैन, रोहित जैन, गौरव, प्रखर, वर्धमान सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed