{"_id":"67c5384a599aaf550e0f61db","slug":"case-registered-against-50-unidentified-rohingya-in-pipraich-gorakhpur-accused-of-assault-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोंहिग्या का गोरखपुर बना ठिकाना?: पिपराइच में 50 'अज्ञात' रोहिंग्या मुसलमानों पर केस दर्ज, मार-पीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोंहिग्या का गोरखपुर बना ठिकाना?: पिपराइच में 50 'अज्ञात' रोहिंग्या मुसलमानों पर केस दर्ज, मार-पीट का आरोप
Mon, 03 Mar 2025 10:34 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:34 AM IST
सार
नगर पंचायत के गढ़वा चौक के पास शनिवार को जमीन कब्जे को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अनुपमा आर्या, पति मुरारी लाल एडवोकेट व पुत्र सूर्यांश गुप्ता के साथ मनबढ़ों ने मारपीट की थी। इसमें पूर्व अध्यक्ष व उनके पति और पुत्र घायल हो गए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के शहनवाज को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर पंचायत पिपराइच की पूर्व चेयरमैन अनुपमा आर्या ने जमीन के विवाद में पांच नामजद और 50 अज्ञात रोहिंग्या मुसलमानों पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने रोहिंग्या पर जमीन कब्जा और मारपीट का आरोप लगाया है। सोमवार को एसडीएम और सीओ की टीम मौके पर जाकर वहां रहने वालों की जांच करेगी। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के गढ़वा चौक के पास शनिवार को जमीन कब्जे को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अनुपमा आर्या, पति मुरारी लाल एडवोकेट व पुत्र सूर्यांश गुप्ता के साथ मनबढ़ों ने मारपीट की थी। इसमें पूर्व अध्यक्ष व उनके पति और पुत्र घायल हो गए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के शहनवाज को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने रविवार को मामले में पांच नामजद सहित 50 अज्ञात रोहिंग्या के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वहां जमीन पर कब्जा कर रोहिंग्या रह रहे हैं। पुलिस ने मजीद, शहनवाज, रमजान, शोएब, पुन्नू आदि के विरुद्ध 191(2), 110, 131, 115(2),352 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पांच नामजद और 50 अज्ञात रोहिंग्या पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम सोमवार को जांच करने जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नॉर्थ