{"_id":"61e033f05c637d15d625e8a0","slug":"case-on-two-including-daughter-in-law-for-trying-to-burn-elderly-couple-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बुजुर्ग दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश में बहू समेत दो पर केस, एसएसपी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बुजुर्ग दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश में बहू समेत दो पर केस, एसएसपी ने दिए निर्देश
Thu, 13 Jan 2022 07:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:45 PM IST
सार
एसएसपी ने केस दर्ज करके कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PIXABAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया टोला लठौरवा में सास इसरावती देवी व ससुर श्याम बचन को जिंदा जलाने की कोशिश करने के आरोप में बहू समेत दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
वारदात, मंगलवार देर रात 2.30 बजे उस वक्त अंजाम दी गई जब सास-ससुर सोए हुए थे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बहु और उसके एक सहयोगी पर आगजनी और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सास इसरावती ने तहरीर में लिखा है कि वह पति के साथ बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान बहू क्रांति देवी ने अपने परिचित जितेंद्र के साथ मिलकर बिस्तर में आग लगा दी। पति ने कूदकर पहले खुद को बचाया और फिर मेरी जान भी बचा ली। आग से मच्छरदानी व बिस्तर जल गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने महादेवा जंगल पहुंच कर, एसएसपी से मिलकर पूरी जानकारी दी। एसएसपी ने केस दर्ज करके कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि क्रांति का पति बेंगलुरु में पेंट पालिश का काम करता है।