फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of the murder of a younger brother during their mother's *Brahmbhoj* (post-funeral feast) in Barki Retvahiya village, Jungle Dhusad.

Gorakhpur News: शुभम हत्याकांड के बाद बवाल में 10 नामजद समेत 15 पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Case of the murder of a younger brother during their mother's *Brahmbhoj* (post-funeral feast) in Barki Retvahiya village, Jungle Dhusad.
गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूसड़ स्थित बड़की रेतवहिया गांव में शुभम हत्याकांड ने अब नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुख्य आरोपी दिग्विजय शर्मा के साथ रहने वाले भाई सोनू की पत्नी साधना देवी की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

साधना देवी ने आरोप लगाया है कि शुभम की हत्या के बाद कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान घर में घुसकर मारपीट की गई, महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। जमकर तोड़फोड़ की गई। तहरीर में यह भी आरोप है कि हमले के दौरान स्कूटी में तोड़फोड़ की गई और ईंट-पत्थर चलाए गए। इस घटना में राधा देवी और उनकी बेटी आकृति गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अभिषेक, विवेक, विनय, सरिता, ख्वाहिश, मांशी, प्रमिला, शीला, आयुष समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा, घर में घुसकर तोड़फोड़, शव के अपमान और जान-माल की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कई नामजद आरोपी मोबाइल बंद कर घर से गायब हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि मामले में एक दर्जन से अधिक परिचितों और रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का मोबाइल बंद होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद उसकी संभावित लोकेशन और संपर्कों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी संदिग्धों के मोबाइल नंबरों की तकनीकी निगरानी भी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पिस्टल सप्लाई करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed