फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of murder and dowry harassment registered in case of woman's death

Gorakhpur News: महिला की मौत के मामले में हत्या और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Mon, 11 Sep 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Case of murder and dowry harassment registered in case of woman's death
उनवल (गोरखपुर)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी अंजनी (26) की झुलसने से मौत मामले में पुलिस ने हत्या, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद पिता ने आरोप लगाया कि उसे कमरे में बंद कर जला दिया गया, जिससे मौत हुई है। उधर, पति भी घायल है। शनिवार को झुलसने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी कि पति से विवाद के बाद उसने खुद को आग लगा लिया और बचाने के दौरान पति भी झुलस गया। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के साडी खुर्द निवासी चंद्र प्रकाश तिवारी ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बेटी अंजली की शादी आठ साल पहले सूरज तिवारी से हुई थी। सूरज, उनकी की मां, भाई रांगू, चिंकू और उनकी पत्नियां बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करती थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि छह माह पहले भी दो लाख रुपये नहीं मिलने पर बेटी को कमरे में बंद कर मारा पीटा गया था। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत हुई और विदाई कर दी गई। शनिवार शाम में दहेज के चलते अंजनी को जलाने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed