फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of molestation against three including former outpost incharge, Diwan

Gorakhpur News: पूर्व चौकी इंचार्ज, दीवान समेत तीन पर छेड़खानी का केस

Thu, 07 Mar 2024 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation against three including former outpost incharge, Diwan
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में दर्ज किया गया केस, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जमीन विवाद में एक पार्टी के मददगार बनकर जबरन मकान में घुसकर सामान फेंकने व छेड़खानी के आरोप में पूर्व चौकी इंचार्ज नखास विनय कुमार, दीवान प्रमोद कुमार व शाहमारूफ निवासी बाराकल्लाह पर केस दर्ज कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी पर कोतवाली थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। उसका कहना है कि उनके घर के बगल की जमीन का 1996 में पति ने वसीहत करा लिया था, लेकिन बाराकल्लाह ने फर्जी तरीके से लेखपाल को मिलाकर उस पर प्रधानमंत्री आवास के तहत अनुदान हासिल कर लिया। इसकी जानकारी होने पर आपत्ति दाखिल की गई जिससे अनुदान निरस्त हो गया। मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन को प्रार्थनापत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में चौकी इंचार्ज रहे विनय, दीवान प्रमोद और बाराकल्लाह के साथ जमीन पर आए और उसे बाराकल्लाह को बताने लगे। इसका विरोध करने पर सभी लोग घर में घुस गए और सामान फेंकने लगे। विरोध करने पर कपड़ा खींच दिए, जिससे कपड़ा फट गया। पुलिस में शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। घटना 15 फरवरी 2022 को हुई। इसकी शिकायत पुलिस के आला अफसरों को भी की गई थी। अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed