फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of land grab on the father of former District Panchayat member of SP

Gorakhpur News: सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पिता पर जमीन कब्जा करने का केस

Wed, 26 Apr 2023 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Case of land grab on the father of former District Panchayat member of SP
- पीपीगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा कर भवन बनाने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन

- लेखपाल की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने दर्ज किया केस, चल सकता है बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सरकारी जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण करने के मामले में पीपीगंज पुलिस ने सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मराज यादव के पिता श्रीराम यादव पर केस दर्ज किया है। शासकीय अधिवक्ता की जांच के बाद लेखपाल की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर है कि जल्द ही अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चल सकता है।
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी टोला अऊसिया के मूल निवासी धर्मराज यादव सपा नेता हैं। एक बार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। आरोप है कि सपा सरकार के दौरान सपा नेता ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में बापू इंटर काॅलेज के समीप अपने पिता श्रीराम यादव के नाम से एक जमीन खरीदकर उस पर दो मंजिला मकान बनवा लिए। नगर पंचायत पीपीगंज विस्तारित क्षेत्र साहबगंज के गाटा संख्या 268 पर वार्ड संख्या 6 में श्रीराम यादव द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने की शिकायत शासकीय अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार सिंह ने की थी। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल शुभम तिवारी ने अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी श्रीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

......

अवैध कब्जे पर बेदखली की भी शुरू हुई प्रक्रिया
सपा नेता के पिता के इस अतिक्रमण के विरुद्ध धारा 67 राजस्व संहिता के तहत तहसीलदार न्यायालय में बेदखली व क्षतिपूर्ति की कार्रवाई के लिए सुसंगत वाद प्रस्तुत भी किया जा चुका है। कैंपियरगंज तहसील के शासकीय अधिवक्ता राजस्व वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed