फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Gagaha area, family members are in bad condition due to crying.

Gorakhpur News: नर्रे चौराहे पर मिला युवक का शव, घंटों मशक्कत के बाद हुई पहचान

Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Case of Gagaha area, family members are in bad condition due to crying.
- गगहा क्षेत्र का मामला, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन


राजगढ़। गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे चौराहे पर शनिवार शाम देसी शराब की दुकान के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घंटों मशक्कत के बाद शव की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसड़ी निवासी 44 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई। शव की शिनाख्त उनके साले राजनाथ ने की, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पत्नी मीना सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पिछले तीन दिनों से लगातार नर्रे चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान पर आता-जाता था। बताया जा रहा है कि वह शराब का अत्याधिक सेवन कर रहा था। शनिवार शाम करीब छह बजे वह शराब दुकान के पास खेत में गिरा पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले उसकी बेटी गोल्डी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा था और अधिक शराब का सेवन करने लगा था। मृतक के भाई धर्मराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी की मौत के बाद से सुनील गहरे तनाव में था। शनिवार को वह अपने ससुराल सकरी से नर्रे आया था, जहां शराब पीने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची गगहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त कर ली गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed