{"_id":"6176f469a1361226d0349102","slug":"case-gorakhpur-news-gkp414217159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और हत्या के आरोप में चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण और हत्या के आरोप में चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण और हत्या के आरोप में चार पर केस दर्ज
भाई की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के अरईपार बरपार निवासी राकेश मणि की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तहरीर में राकेश मणि ने आरोप लगाया है कि उनका छोटे भाई राहुल प्रकाश मणि त्रिपाठी (28) ने कमलेश मद्धेशिया निवासी मेहड़ा पुरवा के साथ मकान खरीदने का सौदा किया था। इसमें उसने 25 लाख रुपये दे भी दिए थे। चार अक्तूबर को कमलेश मद्धेशिया अपने साथी दुर्गेश साहनी निवासी सिंधी मिल कॉलोनी, रामप्रवेश चौहान निवासी जमुना सदन, रामवीर पता अज्ञात के साथ घर पर पहुंचे। ये लोग भाई को साथ ले गए। इसके बाद से भाई अभी तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका। आशंका है कि चारों ने रकम हड़पने की नियत से अपहरण कर भाई की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह जानकारी सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने दी।