{"_id":"5eccee538ebc3e905b578123","slug":"case-filed-on-five-for-murder-of-youth-by-beating-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: प्रेम प्रसंग में पीट-पीट कर युवक की हत्या, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: प्रेम प्रसंग में पीट-पीट कर युवक की हत्या, पांच पर केस दर्ज
Tue, 26 May 2020 04:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
FIR
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात में एक युवक की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह मानते हुए मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलबा व हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पुरंदरपुर शाह मोहम्मद ने बताया कि मृतक के पिता लालचंद भारती ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि उसके बेटे अच्छेलाल (19) को सोमवार की रात में फोन कर किसी ने गांव में ही बुलाया। जहां उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मामले में पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस भी प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का वजह मानते हुए बताया कि सोमवार रात युवक आशनाई के चक्कर में गांव के ही एक घर में घुस गया था। इसी दौरान परिजनों की नजर युवक पर पड़ गई।
परिजनों ने पकड़ जमकर उसकी धुनाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर से बाहर फेंक कर आरोपित परिजन फरार हो गए। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल की।